फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no powercut in deepawali

दीपावली पर निर्बाध होगी विद्युतापूर्ति

Thu, 24 Oct 2019 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
no powercut in deepawali
no powercut in deepawali
दीपावली पर निर्बाध होगी विद्युतापूर्ति
विज्ञापन

झांसी। प्रकाश पर्व दीपावली से पहले और बाद के दिनों तक शहरवासियों को निर्बाध बिजली मिलती रहेगी। इसके लिए बिजली विभाग चाक चौबंद बंदोबस्त करने में जुटा हुआ है। लाइनों की मेंटेनेंस का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा सब स्टेशनों पर भी उपकरणों को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही त्योहार पर अवर अभियंता से लेकर उच्च अधिकारियों तक को छुट्टी नहीं मिल सकेगी। सभी को अलग- अलग क्षेत्रों में तैनात रहकर आपूर्ति पर निगाह रखनी होगी।
विद्युत पावर कारपोरेशन ने बुंदेलखंड के शहरी क्षेत्रों को 24 घंटे व ग्रामीण इलाकों में 18 से 20 घंटे बिजली देने के आदेश दे रखे हैं। साथ ही विभाग दीपावली पर्व पर एक नवंबर तक 24 घंटे बिजली देने की तैयारी कर रहा है। इस व्यवस्था में फाल्ट परेशानी का कारण न बनें, इस बात का ध्यान रखकर मेंटेनेंस काम जोरों पर किया जा रहा है। सोमवार को जेल चौराहा, मुन्नालाल, सूती मिल, उन्नाव गेट, मेडिकल, पुलिया नंबर नौ, सीपरी बाजार, गल्ला मंडी, हंसारी, प्रेमनगर, नंदनपुरा व रानी महल सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में मेंटेनेंस काम चलता रहा। इस दौरान बिजली कर्मचारी तारों से टकरा रहीं पेड़ की डालियों को काटने, तार कसने, ट्रांसफार्मर की कमियां दूर करने, जंपर कसने जैसे काम करते रहे। इससे दिन भर बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, शाम सात बजे से रात नौ बजे तक ट्रांसफार्मरों पर लोड की जांच की गई। खासकर उन ट्रांसफार्मरों पर अधिक गौर किया गया जो बाजारों से जुड़े हुए हैं। जिन ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक पाया गया, उनमें बैलेंस बनाने के लिए सुबह के वक्त काम किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही त्योहार पर बिजली आपूर्ति पर नजर रखने के लिए अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी व अधिशासी अभियंताओं को लगाया गया है। इस कारण इन सभी अफसरों को छुट्टी नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटौती से हो रही परेशानी
बुधवार को मेंटेनेंस के कारण बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी रही। इसका असर आम लोगों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर पड़ा। कई मुहल्लों में जलापूर्ति के वक्त बिजली जाने से लोग पानी का भंडारण नहीं कर सके। इससे लोग परेशान रहे।

दीपावली पर शहरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके, इसके लिए तैयारी कर ली गईं है। अचानक कोई फाल्ट आ भी जाए तो उसे आधे घंटे के भीतर दुरुस्त कर दिया जाएगा।
राकेश वार्ष्णेय, अधीक्षण अभियंता (महानगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed