{"_id":"5d408c008ebc3e6cca5d95b7","slug":"no-physician-in-railway-hospital-patients-in-trouble-jhansi-news-jhs14476651","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अस्पताल में फिजीशियन न होने से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अस्पताल में फिजीशियन न होने से दिक्कत
विज्ञापन

झांसी। रेलवे अस्पताल मेें फिजीशियन चिकित्सक की तैनाती न होने से कर्मचारियों को इलाज कराने के लिए इधर- उधर भटकना पड़ रहा है। इस पर मंगलवार को रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम को संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपा।
प्रार्थना पत्र में बताया गया कि रेलवे अस्पताल में 112 पलंग और आठ पलंग आईसीयू में हैं। बावजूद इसके अस्पताल में फिजीशियन चिकित्सक न होने के कारण हृदय और डायबिटीज के मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल में जान बचाने वाली दवाइयां भी उपलब्ध हैं। इसी तरह पेंशनर्स ने ऑन लाइन चिकित्सा पहचान पत्र उम्मीद बनवाने के लिए आवेदन कर रखे हैं। मगर, कार्मिक विभाग इनको अनुमोदन प्रदान नहीं कर रहा है। जबकि कार्यरत कर्मचारियों के यह पहचान पत्र बन गए हैं। प्रार्थना पत्र में महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर थे।