फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No passengers were found on Holi, some buses returned from Orai and some from Kanpur

Jhansi News: होली पर नहीं मिलीं सवारियां, उरई तो कोई बस कानपुर से लौटी

Sun, 16 Mar 2025 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
No passengers were found on Holi, some buses returned from Orai and some from Kanpur

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। होली पर रोडवेज की बसें स्टैंड पर खड़ी रहीं मगर सवारियां नहीं आईं। 50 फीसदी सवारियों के साथ 31 बसें रवाना की गईं। इनमें से कुछ बसें उरई तो अधिकांश कानपुर से लौट आईं। वहीं, शनिवार को भी सवारियां कम आईं, जिससे करीब 55 बसें ही चलीं। रविवार से भैया दूज के चलते सवारियां बढ़ने की उम्मीद है।




परिवहन विभाग ने त्योहार पर सवारियों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद में चालक-परिचालक तथा कार्यशाला कर्मचारियों के लिए होली पर विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू चलाई, जो 18 मार्च तक चलेगी। इसके चलते चालक-परिचालकों में ज्यादा से ज्यादा बसें चलाने की होड़ लगी हुई है मगर सवारियां नहीं मिल रही हैं। शुक्रवार को बस स्टैंड पर सुबह से बसें लग गईं मगर रात तक 31 बसें ही रवाना हो सकीं, वह भी रास्ते से लौटकर आईं। शनिवार को भी सुबह से बसें स्टैंड पर लग गईं मगर 11 बजे तक स्टैंड लगभग खाली रहा। 50 फीसदी सवारियां को लेकर बसें गंतव्य के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed