फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no naag panchmi mela this year

टूटी सालों पुरानी परंपरा, नहीं लगेगा नाग पंचमी का मेला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
no naag panchmi mela this year
कोरोना वायरस का असर अब महानगर के धार्मिक उत्सवों और संस्कृति पर भी पड़ने लगा है। नाग पंचमी पर खाती बाबा मंदिर सहित कई स्थानों पर मेले लगते थे और दंगल में प्रसिद्ध पहलवान अपने दांव पेंच से लोगों को रिझाते थे। लेकिन इस बार यह नजर नहीं आएगा। साथ ही, बुंदेली वाद्य यंत्र ढाक और गोटों के स्वर भी सुनाई नहीं देंगे। बुंदेलखंड में आषाढ़, सावन और भादों के महीने लोक देवी - देवताओं के लिए समर्पित हैं। इनमें खाती बाबा, कारस देव, ठाकुर बाबा आदि के पूजन स्थलों पर विविध धार्मिक एवं सांस्कृति आयोजन होते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण यह सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। महानगर के ईसाई टोला इलाके में खाती बाबा का प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर हैं। नाग पंचमी के उपलक्ष्य में पिछले 80 सालों से हर साल हरियाली तीज से लेकर अष्टमी तक मेला सहित कई कार्यक्रम होते हैं। इनमें दंगल, बुंदेली वाद्य यंत्रों एवं ढाक का वादन, सार्वजनिक नाग पूजन आदि हैं। खाती बाबा मंदिर समिति के संचालक अभिषेक कुशवाहा एवं सियाराम शरण चतुर्वेदी के मुताबिक कोरोना वायरस से बचाव के कारण यह फैसला लिया गया है। इस बार मेला नहीं लगेगा और न ही दंगल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed