फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No lesson learned even from the deaths of innocents.

Jhansi News: मासूमों की मौत से भी नहीं लिया सबक

Sun, 11 Oct 2026 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
No lesson learned even from the deaths of innocents.
झांसी। मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू में 15 नवंबर 2024 की रात लगी आग में नवजातों की हुई मौत की घटना से जिम्मेदारों ने सबक नहीं लिया है। शायद इसी वजह से डिस्ट्रिक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीआईईसी) में कालातीत फायर स्टिंग्युशर (आग बुझाने के उपकरण) लगे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन एसएनसीयू की प्रथम मंजिल पर डीआईईसी दो साल पहले चालू हुआ है। इससे बमुश्किल 10 कदम की दूरी पर जलकर नष्ट हुआ एसएनसीयू है। हैरानी तो यह है कि आग की गंभीर घटना को जिम्मेदार अफसरों ने भुला दिया है। यही वजह है कि डीआईईसी में लगे आग बुझाने के उपकरणों की मियाद खत्म हो चुकी है। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने कहा सोमवार को ही दोनों कालातीत फायर स्टिंग्युशर बदलवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

----

इमरजेंसी के पास गंदगी, प्याऊ का नल सूखा
फोटो....
झांसी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के आसपास बदहाली का आलम है। मुख्य गेट पर कीचड़ और जलभराव रहता है। तीमारदारों की प्यास बुझाने के लिए लगाए नल से पानी टपकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन का दावा है कि इमरजेंसी के अंदर और बाहर की समुचित साफ-सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी लगे हुए हैं। लोगों की प्यास बुझाने के लिए शीतल प्याऊ की व्यवस्था की गई है। मगर, हकीकत इससे एकदम अलग है। इमरजेंसी के मुख्य गेट के पास ही कीचड़ और जलभराव रहता है। जिस पर मच्छर-मक्खी भिनभिनाते रहते हैं। यही नहीं, शीतल प्याऊ के स्थान पर नल तो लगा है मगर उसके पानी नहीं टपकता है। वॉशवेशन के अंदर गंदगी भरी है। हैरानी तो यह कि इमरजेंसी में कॉलेज के जिम्मेदारों का आवागमन रहता है मगर किसी को भी हकीकत नजर नहीं आती है। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि रविवार को ही गंदगी और पेयजल की समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed