फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No help is being received even from the helpline, 1781 complaints received in July were pending

Jhansi News: हेल्पलाइन से भी नहीं मिल रही मदद जुलाई में आईं 1781 शिकायतें लंबित

Thu, 31 Jul 2025 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
No help is being received even from the helpline, 1781 complaints received in July were pending

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर-1912 पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। जुलाई में प्राप्त हुई शिकायतों में 1,781 का निस्तारण नहीं किया गया। ये अभी तक लंबित हैं। पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने सख्त निर्देश देते हुए जवाबदेही तय की है। बिजली विभाग के अफसरों में खलबली मची है और वे शिकायतों के निस्तारण में जुटे हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों के निदान के लिए टोल फ्री नंबर-1912 है। लोग शिकायत करते हैं कि यह टोल फ्री नंबर नहीं लगता, और लग भी जाता है तो बात पूरी होने से पहले कॉल कट जाती है। यही नहीं शिकायत दर्ज होने के बाद निदान भी नहीं किया जाता है और उपभोक्ता को निस्तारण का संदेश भेज दिया जाता है। लेकिन, अब इस व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। उपभोक्ता की प्रत्येक शिकायत का रिकार्ड रहेगा और इसे ऑनलाइन देखा जा सकेगा। शिकायत निस्तारित हुई या नहीं, इसका पूरा विवरण रहेगा। शिकायत जिससे संबंधित है, उसे भेजा जाएगा। निस्तारित न होने पर इसकी जानकारी अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता से लेकर प्रबंध निदेशक तक भेजी जाएगी। शिकायत निस्तारित नहीं होती है, या फिर देरी होती है तो इसका कारण बताना होगा। फिलहाल, झांसी परिक्षेत्र के तीनों जनपदों झांसी, उरई व जालौन में जुलाई में कुल 1781 शिकायतें लंबित हैं। यदि शिकायत तय समय पर नहीं निपटती तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में केपी खान, मुख्य अभियंता ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की निगरानी की जा रही है। लंबित शिकायतों का तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निदान के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारी यदि ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed