{"_id":"5e8b774c8ebc3e72c22b2006","slug":"no-foging-in-city-jhansi-news-jhs1640493130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर मिल रहे आश्वासन, नहीं हो रही फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर मिल रहे आश्वासन, नहीं हो रही फॉगिंग
विज्ञापन
no foging in city
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर निगम की हेल्पलाइन भी लोगों के लिए महज दिखावा बनकर रह गई है। लोग अपने क्षेत्र में फॉगिंग और सैनिटाइजेशन कराने के लिए लगातार नगर निगम की हेल्पलाइन पर फोन कर रहे हैं, लेकिन वहां से उन्हें आश्वासन ही मिल रहे हैं। आलम यह है कि अधिकारी शिकायतों और समस्याओं को एक-दूसरे पर टाल रहे हैं। जबकि फॉगिंग और सैनिटाइजेशन के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है।
लॉकडाउन के दौरान नगर निगम की ओर से हर वार्ड में रोज दो बार फॉगिंग कराने का दावा किया जा रहा हैै। वहीं, नगर निगम ने शिकायतों और समस्याओं को दूर करने के लिए कार्यालय में हेल्पलाइन सुविधा शुरू की है। हेल्पलाइन पर पूरे दिन में करीब 70-80 शिकायतें पहुंचती हैं, लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
शहर के बड़ागांव गेट निवासी रहीश खान ने सोमवार को नगर निगम के हेल्पलाइन पर गायत्री कॉलोनी में फॉगिंग कराने के लिए फोन किया था। इसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द फॉगिंग हो जाएगी। पूरे दिन वे टीम के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। नई बस्ती निवासी रामप्रसाद ने भी हेल्पलाइन पर फॉगिंग कराने के लिए फोन किया। इसके बाद उनकी कई अधिकारियों से बात हुई, लेकिन हर अधिकारी एक-दूसरे पर टालते रहे। मगर फॉगिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
लोगों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश पनप रहा है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी इसे लेकर बिल्कुल संजीदा नहीं हैं। लोगों का कहना है कि हेल्पलाइन का कोई मतलब नहीं रह गया है। जनता की शिकायतों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है।
-----------
वार्डों में हो रही फॉगिंग
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर महानगर में जगह-जगह फॉगिंग कराई जा रही है। सोमवार को बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, कोतवाली, रेलवे स्टेशन समेत तमाम सार्वजनिक स्थानों पर फॉगिंग कराई जा रही है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है कि हेल्पलाइन पर शिकायत आने के बाद संबंधित क्षेत्र के सफाई कर्मी को निर्देशित किया जाता है। अगर शिकायत के निस्तारण में लापरवाही हो रही है, तो कार्रवाई की जाएगी।
----------