फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no fair in navratra

नवरात्र में नहीं होगा मेलों का आयोजन

Mon, 23 Mar 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
no fair in navratra
no fair in navratra
झांसी। डीएम आंद्रा वामसी ने रविवार को जिले की शक्ति पीठों के महंत और मंदिर के पुजारियों के साथ बैठक की। इस दौरान महंत और पुजारियों ने नवरात्र पर पारंपरिक मेलों का आयोजन नहीं कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना वायरस की चपेट में है। सभी को इस वायरस से बचने के प्रयास करने होंगे। जिले में शक्तिपीठ मंदिरों में मेले का आयोजन नहीं होगा। पूजा-अर्चना विधिवत संपन्न होगी। मंदिरों में आने जाने वालों को सैनिटाइज किया जाएगा। डीएम ने कहा कि नवरात्र पर्व पर मंदिरों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सुरक्षा के सभी इंतजाम होंगे। इस मौके पर काली मंदिर लक्ष्मी गेट के पंडित गोपाल त्रिवेदी, पंडित अमित रावत, पचकुइयां मंदिर के पंडित हरिशंकर सिमरिया, करौदीं माता मंदिर ग्राम डेली के दारा सिंह, पंडित घनश्याम दास पाठक, लहर की देवी मंदिर के महंत मोहन गिरी, डॉ. नीति शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed