फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No charge of corruption on Modi government

मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं

Tue, 20 Jun 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
No charge of corruption on Modi government
bjp, jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं और एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। तीन साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न बीमार हुए, न विश्राम किया। केंद्र सरकार देश में प्रतिदिन औसतन 133 किलोमीटर सड़क बना रही है। योगी सरकार की तारीफ में बोले कि भ्रष्टाचार का लीकेज रोकने का प्रयास किए जा रहे हैं। वह पैरामेडिकल कॉलेज में विद्युत मंत्रालय के टीएचडीसीआईएल के तत्वावधान में आयोजित ‘सबका साथ, सबका विकास’ सम्मेलन में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

सम्मेलन में परिवहन मंत्री ने सरकार की कई योजनाएं भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि जन धन खाता योजना का 13 करोड़ लोगों ने खाता खोलकर लाभ उठाया। मुद्रा बैंक योजना से 8 करोड़ नागरिकों को लोन मिल सका। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तह उत्तर प्रदेश में 61 लाख समेत दो करोड़ दस लाख गैस कनेक्शन बांटे गए। स्वतंत्रदेव ने मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश के गरीब, किसान, बेटियों समेत हर उम्र-वर्ग के लोगों को इससे फायदा मिला है।
विज्ञापन


विधायक जवाहर सिंह राजपूत ने कहा कि उत्तर, पश्चिम के वृहद किसानों से बुंदेलखंड के बड़े किसानों की तुलना नहीं की जा सकती है। उन्होंने मंत्री से मांग की कि बुंदेलखंड के बड़े किसानों का भी कर्ज माफ होना चाहिए। विधायक बिहारी लाल आर्य ने ‘बदल जाए दृष्टिकोण तो इंसान बदल जाता है और दृष्टिकोण बदलने से सारा जहान बदल जाता है’ लाइनें सुनाते हुए कहा कि देश के हर व्यक्ति मोदी सरकार ने लाभ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक रवि शर्मा ने पूर्ववर्ती सरकारों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार ने आते ही बीपीएल कार्डों का पुनर्मूल्यांकन शुरू करा दिया है। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि पिछली सरकार में तीन साल तीन सौ साल जैसे लगते थे, मगर इस सरकार में दिन कैसे गुजर गए पता ही नहीं चला। बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा बोले कि कार्यकर्ता नींव का पत्थर हैं। इसलिए 2019 और 2022 तक जोश में कमी नहीं आनी चाहिए। कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर एक नाटक का मंचन भी किया गया। इस मौके पर महापौर किरण वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय दुबे, पूर्व सभापति मानवेंद्र सिंह, जगदीश सिंह चौहान, मीरा राय मौजूद रहे।


कार्यकर्ताओं को दी नसीहत
परिवहन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अभी प्रदेश सरकार के तीन माह ही हुए हैं। सभी का काम होगा। इसलिए न परेशान हों, न ही आसपास के लोगों को परेशान करें। सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। इस दौरान मंत्री बोले कि कुछ लोग दूसरी पार्टियों से आए हैं। उन्हें भी ठीक से रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed