फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nishant tiwari will be made nayab tahseeldar

निशांत तिवारी बने नायब तहसीलदार

Thu, 18 Feb 2021 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Nishant tiwari will be made nayab tahseeldar
पीसीएस की खबर मे....निशांत तिवारी।
झांसी। सागर गेट निवासी निशांत तिवारी का पीसीएस परीक्षा 2019 में नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ है। निशांत ने लगातार दूसरी बार परीक्षा में सफलता पाई है। पिछली परीक्षा में उनका चयन जिला लेखा परीक्षक के पद पर हुआ था। उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

महानगर के सागर गेट निवासी निशांत तिवारी पिछले पांच साल से पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। 2018 में हुई परीक्षा में उन्होंने जिला लेखा परीक्षक के पद पर सफलता पाई थी। इसके बाद उन्होंने बेहतर करने के लिए पीसीएस की 2019 की परीक्षा में भाग लेकर नायब तहसीलदार पद पर सफलता पाई। निशांत इलाहाबाद हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। परीक्षाओं की तैयारी के चलते उन्होंने तीन महीने समीक्षा अधिकारी की नौकरी छोड़ दी। रेलवे में तैनात रहे स्व. कैलाश तिवारी के पुत्र निशांत तिवारी का पूरा परिवार सरकारी सेवा में है। उनके भाई गौरव तिवारी और अंकित तिवारी रेलवे में हैं। जबकि भाभी प्रियंका तिवारी स्टेट बैंक बबीना में प्रबंधक हैं। निशांत ने बताया कि परिवारीजनों ने परीक्षा की तैयारी करने में पूरा सहयोग किया। भाभी नेहा तिवारी ने भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मदद की। वह बताते हैं कि परीक्षा के लिए रोज 10-12 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि पूरी लगन और मेहनत से सफलता पाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed