फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nirmala Convent Champion in Kho-Kho Junior Girls category

खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में निर्मला कॉन्वेंट चैंपियन

Mon, 31 Jul 2017 12:49 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 31 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
 Nirmala Convent Champion in Kho-Kho Junior Girls category
sport jhansi news - फोटो : demo
झांसी। 
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित झांसी ओलंपिक-2017 में रविवार को खो-खो की सीनियर बालिका वर्ग में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर और जूनियर बालिका वर्ग में निर्मला कॉन्वेंट विजेता रही। 800 मीटर दौड़ में कपिल सिंह प्रथम आए। ओलंपिक खेलों का मुख्य प्रायोजक ‘अमर उजाला’ है।
खो-खो की सीनियर बालिका वर्ग में खेला गया। इसमें विजेता सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रही। उपविजेता आर्मी स्कूल बबीना रही। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में निर्मला कांवेंट व आर्मी स्कूल बबीना के बीच खेला गया। इसमें निर्मला कांवेंट विजेता रही। सीनियर बालक वर्ग में कुलदीप सरस्वती स्कूल विजेता और सेंट इस्टीफन स्कूल उपविजेता रहा। जूनियर बालिका वर्ग में विजेता सेंट स्टीफन स्कूल और उपविजेता आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना रहा। दौड़ की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। इसमें 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक यादव प्रथम, राघव अग्रवाल द्वितीय, अनुराग प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में आशुतोष गौतम प्रथम, अंशु पटेल द्वितीय, राहुल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में नीलेश तिवारी प्रथम, कपिल सिंह द्वितीय और आशुतोष गौतम तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में कपिल सिंह प्रथम, नीलेश तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रखर सिंह ने प्रथम, कशिक ने द्वितीय, देवसेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में निशांत रायकवार प्रथम, अनिकेत लाक्षाकार ने द्वितीय स्थान पाया। कैरम में अंडर-13 महिला वर्ग में खुशी भारती विजेता और अंशिता खुल्लर उपविजेता रहीं। अंडर-17 महिला वर्ग में अदिति भार्गव विजेता और पलक गुप्ता उपविजेता रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शीयरवुड की प्रधानाचार्य प्रीति खत्री ने विजेता और उपविजेता को मेडल दिए। सोमवार को क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक, बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed