{"_id":"3e4e2c2ae2bd8118686f3f71af351cdf","slug":"nine-tax-collectors-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ कर संग्रहकों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ कर संग्रहकों पर कार्रवाई
झांसी/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
झांसी। लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न होने पर नगर निगम के कर संग्रहकों पर कार्रवाई की गई है।
समीक्षा के दौरान अपर नगर आयुक्त ने चार कर संग्रहकों को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो को घोर चेतावनी व तीन को चेतावनी की कार्रवाई की संस्तुति नगर आयुक्त से की है। सभी जनवरी का मासिक लक्ष्य पूरा नहीं कर सके हैं।
शासन ने कर व करेत्तर वसूली के लिए हर माह का अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित कर उसकी वसूली के निर्देश दिए हैं। जनवरी में नगर निगम वसूली का लक्ष्य शतप्रतिशत हासिल नहीं कर सका था। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने कर संग्रहकों के साथ समीक्षा बैठक में जानकारी ली,
इसमें अमोलक यादव ने 72 प्रतिशत, घनश्याम ने 70 प्रतिशत व गोपाल दुबे ने 70 प्रतिशत व विनोद यादव ने 73 प्रतिशत वसूली की रिपोर्ट दी। उन्होंने चारों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति नगर आयुक्त से की। ध्रुव रावत ने 77 प्रतिशत व मुन्नालाल ने 79 प्रतिशत वसूली की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
दोनों को घोर चेतावनी दी गई। परशुराम सतोइया ने 88 प्रतिशत, गंगाराम ने 85 प्रतिशत, कन्हैया लाल ने 85 प्रतिशत वसूली की रिपोर्ट दी। तीनों को चेतावनी दी गई।
अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि सभी कर संग्रहकों को निर्देश दिए गए हैं, कि फरवरी में जनवरी का बकाया और फरवरी का पूरा लक्ष्य हासिल करें।