{"_id":"5f47e8148ebc3e3d084872fa","slug":"nine-gang-9-people-again-fir-gangester-jhansi-news-jhs174837758","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गैंग के नौ सदस्यों पर लगाई गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गैंग के नौ सदस्यों पर लगाई गैंगस्टर
विज्ञापन
झांसी। जिले में एक बार फिर पुलिस बदमाशों पर शिकंजा कसने में जुट गई है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने शराब तस्कर व सीपरी बाजार थाना पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग के नौ सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसके साथ ही जिले के अन्य बदमाशों की सूची तैयार की जा रही है।
लॉकडाउन के दौरान 13 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने दतिया गेट स्थित गुलाम गौस खां पार्क के पास से नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से 52 पेटी अवैध शराब की बरामद की थी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ा था। जबकि, अन्य साथी भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की थी। मामले में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने मुकरयाना निवासी कामरान, सिविल लाइन निवासी निखिल, अलीगोल खिड़की बाहर निवासी रामपाल बसोर व गुलाम गौस खां पार्क निवासी बसीम पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
इसी तरह, सीपरी बाजार पुलिस ने थाना सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी पंकज रायकवार, आवास विकास कॉलोनी निवासी रिषभ अहिरवार, सागर गेट निवासी दीपक यादव, थाना नवाबाद के मैरी निवासी अखंड प्रताप उर्फ गुल्लू यादव व मसीहागंज निवासी श्याम सोनी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सभी गैंग बनाकर मोबाइल करते थे। चोरी के मामले में सभी को गिरफ्तार कर सीपरी पुलिस ने जेल भेजा था।