फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nine corona patients found, now 48 active patients

Jhansi News: कोरोना के नौ मरीज मिले, अब 48 सक्रिय मरीज

Fri, 14 Apr 2023 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Nine corona patients found, now 48 active patients
झांसी। झांसी में कोरोना वायरस का हमला बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को जनपद में नौ कोविड पॉजिटिव मिले हैं। इसमें शहरी इलाकों में रहने वाले पांच और ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले चार मरीज हैं। अब झांसी में सक्रिय मरीजों की संख्या 48 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 205 नमूनों की जांच की गई। इसमें सबसे ज्यादा 188 सैंपल एंटीजन किट से जांचे गए। जबकि, 17 नमूनों की आरटीपीसीआर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान मोंठ के तीन, समथर के एक, ईसागढ़, केकेपुरी, रामनाथ सिटी, क्रिश्चियन हॉस्पिटल और सिविल लाइन निवासी एक-एक मरीज मिला है। इसमें 23 साल के युवक से लेकर 59 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। अब झांसी में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 48 पहुंच गई है। अब झांसी का रिकवरी रेट घटकर 98.44 फीसदी रह गया है।
विज्ञापन


जांचें नहीं बढ़ रहीं, बल्कि कम हो रहीं

झांसी में कोविड की जांचों की संख्या बढ़ नहीं पा रही है। बुधवार को जिले में कोविड के 275 नमूनों की जांच हुई थी। बृहस्पतिवार को 70 नमूने कम जांचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed