फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nilesh RANIPUR of the murder in Panipat

रानीपुर के नीलेश की पानीपत में हत्या

Tue, 20 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
 Nilesh RANIPUR of the murder in Panipat
murder case, jhansi news - फोटो : demo
झांसी/ पानीपत। मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर निवासी 28 वर्षीय नीलेश की पानीपत के स्वास्तिक रोड पर पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


रानीपुर निवासी नीलेश पानीपत के रविदास नगर में किराए के मकान में पत्नी सुनीता व दो बच्चों के साथ रहता था। पिछले पांच साल से वह पानीपत में मजदूरी कर जीवन बसर कर रहा था। रविवार की रात उसी के परिचितों ने शराब के नशे में ईंट और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने निलेश को स्वास्तिक रोड पर ही फेंक दिया। सोमवार की सुबह नीलेश का शव घटनास्थल पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची हपुंची चांदनी बाग थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने वारदात स्थल के पास एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला तो दो लोग नीलेश पर ईंट और लाठी-डंडों से हमला करते नजर आए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि उन तीनों ने एकसाथ बैठकर शराब पी थी। नशे में उनकी आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने तैस में आकर निलेश की हत्या कर दी और मौके से भाग गए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलेश के जीजा राम प्रसाद ने बताया कि रविवार को नीलेश काम पर जाने की बात कह कर घर से गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह जानकारों ने उन्हें फोन कर नीलेश का शव स्वास्तिक रोड पर पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो नीलेश के शव पर लाठी-डंडों के निशान थे। सिर पर भी कई गंभीर घाव थे। 


नीलेश की हत्या के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों नीलेश को मारते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने शराब के नशे में कहासुनी होने के बाद नीलेश की हत्या की है।
जसपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनी बाग पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed