फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nigrani samitiya doing work from politily

संवेदनशीलता से काम करें निगरानी समितियां

Mon, 18 May 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nigrani samitiya doing work from  politily
झांसी। जिले में कोरोना संक्रमण के दौरान प्रवासी मजदूरों की व्यवस्था और निगहबानी के लिए विभिन्न स्तरों पर गठित की गईं निगरानी समितियों के सदस्यों को डीएम आंद्रा वामसी ने निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा कि निगरानी समितियां संवेदनशील होकर काम करें। क्षेत्र में आने वाले प्रवासी श्रमिक और कामगारों को चिह्नित करते हुए निगाह बनाए रखें। ऐसे श्रमिक कामगार जो विभिन्न कार्यों में दक्ष हैं, उन सभी की सूची तैयार कर लें ताकि उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा सके। कोई भी क्षेत्र में आए उनका प्रॉपर डाक्यूमेंशन किया जाए, इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी श्रमिक और कामगारों को रोजगार देने के लिए मनरेगा के कार्यों में इजाफ ा किया जाए। दक्षता के अनुसार का कार्य उपलब्ध कराया जाए। यदि किसी का राशन कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड नहीं बना है तो प्राथमिकता से बनाये जाने की कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण कार्यों कराने की अनुमति दी गई है। महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी महिलाएं जो फ ावड़ा आदि नहीं चला सकती हैं, तो उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाए। निराश्रित गोवंश को उनके रखरखाव हेतु प्रेरित करें ताकि 900 रुपये प्रतिमाह प्रति गोवंश उन्हें प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed