फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nigikaran again stand JEE sangathan

बिजली निजीकरण के खिलाफ खड़ा हुआ जेई संगठन

Thu, 03 Sep 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nigikaran again stand JEE sangathan
झांसी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को निजी हाथों में देने की तैयारी कर रहा है। इसके खिलाफ अधिकारी व जेई संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने अलग- अलग उपखंड कार्यालय पर ध्यानाकर्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। ऊर्जा प्रबंधन को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी आरके त्रिवेदी ने कहा कि अभी तक नोएडा, आगरा, कानपुर समेत जिन भी शहरों में बिजली का निजीकरण किया गया, वहां की व्यवस्था फेल हो गई है। जूनियर इंजीनियर आठ सितंबर से 48 घंटे तक सहयोग आंदोलन करेगा, जिसमें अवर अभियंता और प्रोन्नत सहायक अभियंता लगातार बैठकर जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे। राजनीतिक लोग कंपनियों को फायदा दिलाने के लिए बिजली विभाग का निजीकरण कर रहे हैं। निजीकरण होने पर गरीब और किसान को बिजली मिलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

जनपद अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए फीडर लाइनलॉस को 15 प्रतिशत पर लाने की बात करता है, किंतु इसके लिए संगठन ने जो भी तकनीकी सुझाव दिए उन पर कभी अमल नहीं किया गया। सुझावों पर अमल करने की जगह निजीकरण का प्रयास कर रहा है। साथ ही, अवर अभियंता संवर्ग की जायज मांगों पर अभी तक कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखाया गया है। अगले चरण में आंदोलन और भी व्यापक रूप में होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष संजी प्रभाकर, क्षेत्रीय अध्यक्ष पारेषण जगजीत सिंह, सहायक अभियंता कन्हैया लाल, मुकेश चौरसिया, मनोज सोनी, अनिल सागर, महेश चंद्र, चंद्रभान, दिग्विजय सिंह, रोहित कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed