फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nigam worker suspend regarding protest aginst citizenship act

नागरिकता कानून का विरोध करने पर निगम कर्मचारी निलंबित

Wed, 18 Dec 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
nigam worker suspend regarding  protest aginst citizenship act
झांसी। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन करने के आरोप में एक नगर निगम कर्मचारी जहीर को निलंबित कर दिया गया। सोमवार को इलाइट चौराहे पर कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था।
विज्ञापन

उसी आयोजन में उक्त कर्मी भी पहुंच गया। अर्द्घनग्न होकर उसने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उसकी तस्वीरें भी समाचार पत्रों समेत व्हाटसएप पर वायरल हो गईं। कई ग्रुपों में लोगों ने उस तस्वीर को शेयर कर दिया। इसकी शिकायत नगर निगम अफसरों तक पहुंची। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित कर्मचारी से जवाब मांगा लेकिन, जवाब न मिलने पर शाम को उसे निलांबित कर दिया गया। इस आरोप में निलंबन के बाद निगम परिसर में कर्मचारियों के बीच भी चर्चा होती रही हालांकि उसके निलंबन का मौखिक आदेश ही जारी हुआ। देर शाम तक नगर आयुक्त कार्यालय से निलंबन संबंधी आदेश जारी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed