{"_id":"6020dcf98ebc3e4b6a79cdc8","slug":"nibandan-worker-hanging-sallary-jhansi-news-jhs188000664","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंधन कर्मचारियों का लटका वेतन, पिछले डेढ़ महीने से सहायक निरीक्षक का पद खाली, कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंधन कर्मचारियों का लटका वेतन, पिछले डेढ़ महीने से सहायक निरीक्षक का पद खाली, कामकाज प्रभावित
Mon, 08 Feb 2021 12:10 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
सरकारी ऑफिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निबंधन विभाग में सहायक निरीक्षक का पद पिछले डेढ़ महीने से खाली चल रहा है। इसका खामियाजा विभागीय कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्हें इस महीने वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। इसके अलावा विभागीय कामकाज भी प्रभावित बना हुआ है।
सहायक महानिरीक्षक एके पासवान का डेढ़ माह पहले पदोन्नति पर स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद से शासन की ओर से किसी की तैनाती नहीं की गई। इससे विभाग के वित्तीय कार्य प्रभावित हो गए हैं। विभाग में कार्यरत 26 अधिकारियों और कर्मचारियों को फरवरी के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। इसके अलावा ई - स्टांप की वापसी नहीं हो पा रही है। स्टांप संबंधी वाद भी लटक कर रह गए हैं।
जमीन का सत्यापन भी प्रभावित बना हुआ है। सहायक महानिरीक्षक का प्रभार एक सब रजिस्ट्रार को दिया गया है, परंतु वित्तीय अधिकार नहीं दिए गए हैं। कर्मचारियों को नई तैनाती का इंतजार है। लेकिन, शासन स्तर से इस दिशा में अब तक कोई जानकारी नहीं आई है।