फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NIA team raided Mufti Khalid house in foreign funding case in jhansi

UP: एनआईए की कार्रवाई का विरोध... मस्जिद से एलान के बाद भीड़ का हंगामा, मुफ्ती को छुड़ाया; फिर हिरासत में लिया

Thu, 12 Dec 2024 03:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Dec 2024 03:07 PM IST
सार

झांसी के मुकरयाना मोहल्ले में मुफ्ती खालिद के यहां एनआईए टीम ने देर रात छापा मारा। विदेशी फंडिंग मामले की जांच के दौरान टीम ने यहां पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। भीड़ ने सुबह हंगामा करके मुफ्ती को छुड़ा लिया।

विज्ञापन
NIA team raided Mufti Khalid house in foreign funding case in jhansi
nia raid - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशों तक दीनी तालीम के लिए ऑन लाइन क्लास चलाने वाले मुफ्ती के सहारे एटीएस और एनआईए विदेशी फंडिंग का सुराग तलाशने में जुटी है। गुरुवार तड़के करीब 4:00 बजे एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। 
विज्ञापन


झांसी कोतवाली क्षेत्र स्थित सलिम बाग बाहर दतिया गेट निवासी खालिद नदवी दीनी तालीम की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन क्लास चलता है। गुरुवार तड़के केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम यहां पहुंची। विदेशी फंडिंग मामले में एजेंसियों के पास अहम सुराग हैं। 
विज्ञापन


खालिद के घर आने से पहले उनके रिश्तेदार मुकरयाना में छोटी मस्जिद निवासी साबिर नदवी के यहां भी टीम पहुंची थी। उससे भी पूछताछ की गई। लगभग एक घंटा चली पूछताछ के बाद पुलिस के पहरे में छोड़कर जांच टीम खालिद के यहां पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए की कार्रवाई के दौरान मुफ्ती खालिद से किसी को मिलने नहीं दिया। इस पर वहां के लोगों ने मस्जिद से एलान कर दिया। एलान के बाद मुफ्ती खालिद के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने हंगामा कर दिया। भीड़ ने मुफ्ती खालिद को भी छुड़ा लिया। हालांकि टीम ने फिर से मुफ्ती खालिद को हिरासत में ले लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। फिलहाल अभी भी पूछताछ चल रही है। 

मुफ्ती से पूछताछ जारी

एनआईए टीम मुफ्ती खालिद नदवी को हिरासत में लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। यहां एसपी सुधा सिंह की अगवाई में एनआईए और पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। एनआईए टीम ने देर रात छापा मारा था। 

विदेशी फंडिंग मामले की जांच के दौरान टीम ने यहां पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। मुफ्ती खालिद को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर हजारों लोगों की भीड़ भी मोहल्ले में जमा हो गई सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स बुला लिया गया। 

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह समेत कई स्थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को संभाला। उग्र भीड़ को देखते हुए पुलिस मुफ्ती खालिद को लेकर कई घंटे तक एक मस्जिद में रुकी रही, उसके बाद पीछे के रास्ते से गुपचुप तरीके से एसपी कार्यालय लेकर पहुंची।


मुफ्ती खालिद ने कहा, 'रात के करीब 2:30-3 बजे एनआईए दिल्ली के लोगों ने मेरे दरवाजे पर दस्तक दी। उन्होंने पूरे घर की अच्छी तरह से जांच की और उन्हें कुछ भी नहीं मिला। उन्होंं जो भी किताबें संदिग्ध लगीं, उन्हेंने उसे ले लिया। वे पासपोर्ट, सऊदी अरब का पुराना वीजा जैसे दस्तावेज ले गए। उन्होंने मेरे फोन की जांच की और मेरे व्हाट्सएप संपर्कों और समूहों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने मुहम्मद इलियास घुमन के बारे में पूछा। मैं एक ऑनलाइन इस्लामिक कोचिंग सेंटर चलाता हूं, जहां मैं भारतीय और एनआरआई छात्रों को पढ़ाता हूं। उन्होंने मेरे बैंक स्टेटमेंट भी चेक किए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed