फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NHAI will build 100 meter long tunnel on Gwalior Road

Jhansi News: ग्वालियर रोड पर 100 मीटर लंबी टनल बनाएगा एनएचएआई

Mon, 25 Sep 2023 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
NHAI will build 100 meter long tunnel on Gwalior Road
- शिवपुरी-कानपुर की ओर से आने वाहनों की होगी आवाजाही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कानपुर-शिवपुरी रूट के वाहनों की आवाजाही के लिए ग्वालियर रोड पर 100 मीटर लंबी टनल (सुरंग) बनाई जाएगी। 17 साल से अधूरे पड़े फ्लाईओवर के निर्माण की मंजूरी न मिलने की वजह से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने यह फैसला लिया है।
फोरलेन निर्माण के दौरान सेना की हवाई पट्टी के पास ग्वालियर रोड पर एनएचएआई ने फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया था। इसका दोनों ओर का हिस्सा बनाया भी जा चुका था और इस पर दो करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई थी। लेकिन, अक्तूबर 2006 में सेना ने फ्लाईओवर के निर्माण पर रोक लगा दी थी। सेना की ओर से कहा गया था कि फ्लाईओवर बन जाने से हवाई पट्टी की गोपनीयता भंग हो जाएगी। इसके बाद से एनएचएआई फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने के लिए खूब कागजी घोड़े दौड़ाता रहा है, लेकिन बात नहीं बन पाई, जिसके चलते अब एनएचएआई की ओर से फ्लाईओवर बनाने की योजना को ही रद्द कर दिया गया है। इसके स्थान पर 100 मीटर लंबी फोरलेन टनल बनाई जा रही है, जो ग्वालियर रोड के नीचे से गुजरेगी। इस टनल से कानपुर रोड से शिवपुरी की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही होगी। जबकि, ऊपर सड़क से ग्वालियर व झांसी की ओर के वाहनों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन


17 साल से बनी हुई है खतरनाक स्थिति
झांसी। फ्लाईओवर के निर्माण पर 17 साल पहले रोक लगा दी गई थी। तब से यह अधूरा पड़ा हुआ है। फ्लाईओवर न बनने की वजह से यहां सड़क पर बेहद खतरनाक स्थिति बनी हुई है। कानपुर, ग्वालियर और शिवपुरी की ओर से दिन भर ट्रकों की आवाजाही बनी रहती है। वाहनों की संख्या अधिक होने की वजह से यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही हर समय दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर के निर्माण की मंजूरी न मिलने की वजह से 100 मीटर लंबी टनल बनाने की योजना तैयार की गई है। यह टनल फोरलेन होगी। इसके बन जाने से वाहनों की आवाजाही आसान होगी। टनल में जल भराव न हो, इसके भी पूरे इंतजाम किए जाएंगे। - सुनील कुमार जैन, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed