फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   next year increase multipule question

अगले सत्र से बढ़ सकते हैं बहुविकल्पीय प्रश्न

Sat, 01 Dec 2018 12:59 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 01 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
next year increase multipule question
bundelkhand university jhansi - फोटो : demo
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने कहा कि अगले सत्र की वार्षिक परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा अगले बजट में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को फीस में कुछ राहत दी जाएगी। अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाई गई पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

बीयू की विशिष्टताओं के बारे में कुलपति ने कहा कि यहां की साइंस फैकल्टी बेहतर है। बीएचयू और एमएमयू को छोड़ दें तो बीयू को काफी अनुसंधान प्रोजेक्ट प्राप्त हुए हैं। यहां कई विभाग ऐसे हैं, जो प्रदेश के गिने-चुने यूनिवर्सिटी में चल रहे हैं। अब इनको और मजबूत करने की जरूरत है। कमियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां छात्रों की उपस्थिति कम रहती है। जब विद्यार्थी नियमित कक्षाओं में आएगा नहीं तो संपूर्ण ज्ञान कैसे मिलेगा? बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने कुछ संबद्ध कॉलेजों का निरीक्षण किया था, वहां कुछ जगह स्थिति ठीक तो कुछ जगह खराब मिली।
विज्ञापन

एक कॉलेज में तो विद्यार्थी गैस पेपर से पढ़ते मिले। पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कुलपति ने कहा कि अगले सत्र की वार्षिक परीक्षाओं में बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा बुंदेलखंड की आर्थिक स्थिति को मद्देनजर रखते हुए अगले बजट में निर्धन छात्र-छात्राओं को फीस में कुछ राहत दी जा सकती है। कुलपति से शिक्षकों के प्रशासनिक कामों में ज्यादा लिप्त रहने पर भी कई सवाल किए गए। इस दौरान कुलपति ने पत्रकारिता विभाग द्वारा संचालित संचारिका पत्रिका का विमोचन भी किया। वार्ता के दौरान कुलसचिव चतुर्भुजी गुप्ता, उप कुलसचिव राकेश कुमार, निजी सचिव अनिल बोहरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां प्रवेश बढ़े, उनकी खूब अपनाएंगे
पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग में मौजूदा विभागाध्यक्ष के प्रयासों से छात्रों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है, जबकि पिछले सालों तक यहां विद्यार्थियों का जबरदस्त टोटा हुआ करता था। अन्य विभागों के भी ऐसे ही प्रयास करने संबंधी सवाल पर कुलपति ने कहा कि जिन विभागों में छात्रों के प्रवेश कम हैं, उन्हें भी अपने स्तर से प्रयास करना चाहिए। इसके लिए आईटीएचएम विभाग से भी मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed