फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Newspaper distributors registration camp today

समाचार पत्र वितरकों का पंजीकरण शिविर आज

Sat, 07 Aug 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Newspaper distributors registration camp today
झांसी। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकरण के लिए अमर उजाला द्वारा आज शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे से दिन में तीन बजे तक कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप शिवाजी नगर में मां शेरावाली हास्पिटल के पीछे श्रमविभाग कार्यालय में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

समाचार पत्र वितरक बंधु कैंप में पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इसमें पत्र वितरक और उनके परिवारीजन पंजीकरण करा सकते हैं। दोनों योजनाओं में वितरक बंधु का दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा होगा। वितरक बंधु के पूरे परिवार का पांच लाख रुपये का बीमा / मेडीक्लेम पालिसी होगी। अगर वितरक बंधु या फैमिली में से कोई हास्पिटल में भर्ती होता है तो पांच लाख रुपये तक का सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज होगा।
विज्ञापन

वितरकों को अपने साथ बैंक की पास बुक, पासपोर्ट साइज की दो कलर फोटो, राशनकार्ड ओरेजनल और फोटो कापी दोनों साथ लाना है। मोबाइल नंबर और परिवार के उन सभी सदस्यों का आधार कार्ड लाना है जो आपके ऊपर आश्रित हैं। आधार कार्ड की फोटो कापी भी साथ लाना हैै। योजना के अंतर्गत पांच साल में सिर्फ एक बार 60 रुपये देना है। सभी उम्र के वितरक योजना में पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए रविंद्र श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 8954886463 और बृजेंद्र बिरथरे के मोबाइल नंबर 8954886462 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed