फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New year celebrate with his family

Jhansi News: नए साल में बांटिए प्यार...अपनों को दीजिए गुडलक उपहार

Fri, 30 Dec 2022 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
New year celebrate with his family
झांसी। नए साल के स्वागत के लिए युवा ही नहीं, बाजार भी तैयार हैं। बाजारों में म्यूजिकल ग्रीटिंग कार्ड और स्मार्ट डायरी की खूब खरीदारी हो रही है। अबकी लोग एक-दूसरे को नया साल विश करने के लिए गुडलक प्लांट (पौधे) और बुरी नजर से बचाने वाली चेन-लॉकेट व ब्रेसलेट खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के खौफ के बीच अबकी नए साल 2023 के जश्न में कोई कमी नहीं दिख रही है। बाजारों में नए साल की रौनक देखने मिल रही है। स्कूल-कॉलेज के बच्चों में ग्रीटिंग कार्ड खरीद कर अपने दोस्तों को देने का उत्साह है। बाजारों में ज्यादातर किशोर ही ग्रीटिंग कार्ड खरीदते नजर आ रहे हैं। उधर, म्यूजिकल कार्ड भी मार्केट में है, जिसको खोलते ही हैप्पी न्यू ईयर की धुन बजती है। बाजार में 20 रुपये से लेकर 200 रुपये की कीमत के कार्ड उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट डायरी युवाओं की खास पसंद बनी हुई है। इस डायरी की खासियत है कि इसमें पावर बैंक भी है। जिसकी मदद से हर प्रकार के मोबाइल को चार्ज भी किया जा सकता है। डायरी की कीमत 2500 से 3000 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीले और सफेद रंग की एविल आई (बुरी नजर से बचाने वाली आंख) लोगों को बहुत भा रही है। घरों के बाहर, कार, बस, ऑटो आदि में इसे खूब लगाया जा रहा है। लोग इसे गले में भी पहन रहे हैं। इसकी कीमत डिजाइन और साइज के अनुसार 100 रुपये से शुरू है।

गुडलक प्लांट का बढ़ा चलन
अपने करीबी जनों को नए साल पर शुभकामना के साथ तोहफा देना है तो गुडलक प्लांट भी अच्छा उपहार हो सकता है। दो और तीन लेयर का यह प्लांट बाजार में मौजूद है जो कि 200-400 रुपये की कीमत में बिक रहा है। इसे घर और गाड़ियों में आसानी से सजाया जा सकता है। ये छोटे-बड़े सभी साइजों में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed