फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New teacher will be joinning letter

दीनदयाल उपाध्याय सभागार में मिलेंगे नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र

Wed, 14 Oct 2020 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
New teacher will be joinning letter
झांसी। जिला बेसिक शिक्षा के कार्यालय में बुधवार को नए अभ्यर्थी शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। पहले चरण में 265 अभ्यर्थियों में से 254 शामिल हुए। जबकि 11 अनुपस्थित रहे। वहीं, शेष अन्य शिक्षकों की काउंसलिंग बृहस्पतिवार को होगी। संभावना है कि सभी नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार में 16 अक्तूबर को जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रदान करेंगे। जिले में निदेशालय ने 514 नए शिक्षक आवंटित किए है।
विज्ञापन

नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में काउंसलिंग की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू हो गई थी। कई शिक्षकों खासकर महिला शिक्षकों के साथ उनके परिजन भी रहे। ऐसे में शिक्षा भवन परिसर में भीड़ रही। वहीं, काउंसलिंग के लिए आठ काउंटर बनाए गए थे। जिनमें खंड शिक्षाधिकारी द्वारा अभ्यर्थी शिक्षकों के शैक्षिक योग्यता, अध्यापक पात्रता का प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज जांचे गए। पहले दिन 265 शिक्षकों में से 11 अनुपस्थित रहे। बीएसए हरिवंश कुमार के अनुसार शेष अन्य नए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग बृहस्पतिवार को होगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed