फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New seasion will be got books

Jhansi News: नए सत्र की शुरूआत में ही मिलेंगी पुस्तकें

Tue, 03 Jan 2023 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
New seasion will be got books
झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद और माध्यमिक शिक्षा परिषद के संचालित स्कूलों में नया सत्र शुरू होते ही किताबें पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को आधा सत्र बीतने के बाद पाठ्यपुस्तकें मिला करती थीं। पिछले सत्रों मेें किताबों की छपाई का आर्डर ही जून-जुलाई के महीनों में दिया जाता था। जिसके बाद जिलों में किताबों की आपूर्ति ही अक्तूबर में होती थी, फिर वितरण होने में लगभग डेढ़ से दो माह गुजर जाते थे। जिसके चलते आधे सत्र तक शिक्षक और विद्यार्थी बिना पाठ्यपुस्तकों के ही पढ़ने और पढ़ाने के लिए मजबूर थे।
कई बार शिक्षक पुराने बच्चों से किताब मांगकर नए बच्चों को दे दिया करते हैं। हालत ये है कि 2022-23 की किताबों की छपाई की सप्लाई अब तक हो रही है। शत-प्रतिशत किताबें अब तक नहीं पहुंच पाई हैं। वहीं कई अन्य वर्क बुक की छपाई का आर्डर भी सितंबर-अक्तूबर में दिया गया था।
विज्ञापन

लेकिन सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों को आधा सत्र बिना किताबों के नहीं गुजारना होगा। परिषद द्वारा जिलों से किताबों की छपाई के लिए आर्डर देने का आदेश जारी किया गया है। अभी कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण के अनुसार 11,62,245 किताबों का आर्डर दिया जा चुका है। बीएसए नीलम यादव ने बताया कि किताबों की छपाई के लिए आर्डर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed