फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   new reservation office no water no fan people suffer

नए आरक्षण कार्यालय में न पंखा न पानी, लोगों को परेशानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
new reservation office no water no fan people suffer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
रेलवे के नए आरक्षण कार्यालय के बाहर कतार में लगने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां न तो पंखे लगे हैं और न शीतल जल की कोई व्यवस्था है। मजबूरन लोग कतार में खड़े रहकर पसीना बहा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है। रेलवे ने 23 मार्च से 30 जून के बीच बने टिकटों के निरस्तीकरण 25 मई और स्पेशल ट्रेनों के टिकट बनाने का काम 22 मई से शुरू कर दिया है। प्रतिदिन पांच सौ से अधिक लोग अपने टिकट निरस्त कराने पहुंच रहे हैं। रेलवे आरक्षण कार्यालय में दो ही खिड़कियां खुलने के कारण लंबी- लंबी कतार लग रही है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं। दूसरा शेड के नीचे पंखे नहीं हैं। गर्मी से लोगों का पल- पल काटना मुश्किल होता है। इस बात की बार- बार शिकायत लोग कर्मचारियों से करते हैं। यात्री शेड में शीतल जल का इंतजाम भी नहीं है। पानी के लिए लोग इधर- उधर भटकते रहते हैं। दो श्रमिक ट्रेनों से घर भेजे गए मजदूर झांसी। शुक्रवार को झांसी रेलवे स्टेशन से एक गोरखपुर व एक वाराणसी स्टेशन के लिए श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गईं। इन ट्रेनों से तीन हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों को गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी भेजा गया। अभी मंडल के अलग- अलग स्टेशनों से 58 स्पेशल ट्रेनें चलाईं जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed