फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New pravacta get joinning letter

नवनियुक्त प्रवक्ता को मिला नियुक्ति पत्र

Wed, 20 Jan 2021 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
New pravacta get joinning letter
झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित प्रवक्ता श्वेता गोस्वामी को एनआईसी में विधायक सदर रवि शर्मा और विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 436 प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापक को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए नियुक्त शिक्षकों को पहली बार अपने मनपसंद स्कूल का ऑनलाइन विकल्प दिया था। मेरिट एवं विकल्प के आधार पर उन्हें विद्यालय आवंटित किया गया है। एनआईसी में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि जिले की श्वेता गोस्वामी पुत्री अवधेश गोस्वामी का प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के रूप में राजकीय विद्यालय इंटर कॉलेज राजापुर चित्रकूट में चयन हुआ है। श्वेता पहले राजमाता कन्या इंटर कॉलेज चिरगांव में विज्ञान अध्यापक के रूप में कार्यरत थीं। प्रवक्ता को नियुक्ति पत्र देकर उनके बेहतर भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर अपर निदेशक उच्च शिक्षा संजय यादव, डीआईओएस कोमल सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed