फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New look see koshagar

नए लुक में नजर आएगा कोषागार, पेंशनरों की बढ़ेंगी सहूलियतें

Sun, 21 Mar 2021 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
New look see koshagar
झांसी। जल्द ही कोषागार नए लुक में नजर आएगा। यहां सहूलियतें भी बढ़ जाएंगी। सुरक्षा की दृष्टि से भवन के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में स्थित कोषागार का भवन बेहद पुराना है। यहां पेंशनरों का साल भर आवागमन लगा रहता है। लेकिन, सहूलियतें न मिल पाने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कमी को अब दूर करने के लिए कोषागार का पूरा रंग- रूप बदला जा रहा है। बरामदे व अंदर के हॉल में नई बैंच लगाई जा रही हैं। पटल का फर्नीचर बदला जा रहा है। पेंशनरों के लिए अलग से कक्ष बनाया जा रहा है। कोषागार भवन में 13 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। काम तेजी से जारी है। इसी माह पूरा कर लिया जाएगा।

उच्चीकृत होगा अभिलेखागार
झांसी। कलक्ट्रेट परिसर में स्थित राजस्व अभिलेखागार काफी पुराना है। अभिलेखों की संख्या अधिक होने की वजह से जगह कम पड़ने लगी है। इससे अभिलेखों के रखरखाव में परेशानी होती है। लोहे के रैकों के अलावा फर्श पर भी अभिलेख रखे जाते हैं। इससे खराब होने का खतरा रहता है। समस्या के निपटने के लिए इसका उच्चीकरण कराया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग से एस्टिमेट मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed