फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New life will be find to kanera river

कनेरा नदी को मिलेगा नया जीवन

Sun, 06 Sep 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
New life will be find to kanera river
New life will be find to kanera river
झांसी। बबीना ब्लॉक से निकलने वाली कनेरा नदी को फिर से पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है। मनरेगा के जरिए पूरी नदी की सिल्ट सफाई के साथ ही इसके तट भी ठीक किए जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

करीब 19 किमी लंबी यह नदी बबीना से निकलकर करीब दो दर्जन ग्राम सभाओं से होते हुए बेतवा में मिलती है। किसी समय इन गांवों के लिए ही यह एक जल स्त्रोत का काम करती थी लेकिन, करीब एक दशक से देखरेख न होने की वजह से नदी में सिल्ट जमती गई। सिल्ट की वजह से बहाव भी थम गया। उसके बाद देखरेख न होने से नदी में गंदगी बढ़ने के साथ ही पानी भी कम होने लगा लेकिन, अब इस नदी के पुनर्जीवन की कोशिश शुरू हुई है। मनरेगा के जरिए नदी की सिल्ट सफाई के साथ ही तटबंध भी दुरुस्त कराए जाएंगे। किसी जमाने में यहां करीब आधा दर्जन चेकडैम भी बनाए गए थे। इनके जरिए आसपास के गांवों में सिंचाई की जाती थी। इन चेकडैम को भी ठीक कराने की योजना है। फिलहाल इसके लिए ड्रोन कैमरों के जरिए सर्वे कार्य पूरा करा लिया गया है। डीसी मनरेगा रामआतौर के मुताबिक जल्द ही यह कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed