{"_id":"6410ae56e569e6078e07f0c6","slug":"new-district-library-will-be-ready-with-ten-crores-jhansi-news-jhs240675888-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दस करोड़ से तैयार होगा नया जिला पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दस करोड़ से तैयार होगा नया जिला पुस्तकालय
विज्ञापन
झांसी। राजकीय जिला पुस्तकालय की पुरानी इमारत ध्वस्त की जा चुकी है। पुस्तकालय की नई इमारत का कार्य शुरू होने वाला है। 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला नये पुस्तकालय में कई आधुनिक सुविधाएं भी होंगी।
सन 1960 की बने राजकीय जिला पुस्तकालय की इमारत ध्वस्त कर नई इमारत बनाई जा रही है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत जेडीए द्वारा यह पुस्तकालय तैयार किया जा रहा है। बता दें इस पुस्तकालय में 1200 लोग सदस्यता लिए हुए हैं। राजकीय जिला पुस्तकालय के पास 55 हजार से ज्यादा किताबें भंडारित हैं। अब इस जिला पुस्तकालय को नई इमारत मिलेगी। इसमें ई-लाइब्रेरी भी होगी, साथ ही बड़ा वाचनालय भी तैयार किया जाएगा।
दो मंजिला इस लाइब्रेरी में फर्नीचर, वाईफाई आदि सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके अलावा एक बड़ा मीटिंग हॉल भी बनाया जाएगा। पुस्तकालय में इसके लिए स्मार्ट सिटी द्वारा 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
लाइब्रेरियन मधुलिका खरे ने बताया कि पुस्तकालय का फर्नीचर शिक्षक रैन बसेरा में रखवाया गया है। पुस्तकालय के ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। उधर, जिला पुस्तकालय का वाचनालय अभी गांधी वाचनालय में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संचालित हो रहा है।
पुस्तकालय का नया प्रारूप तैयार करवाया जा चुका है, यह पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। - आलोक यादव, जेडीए वीसी