Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New dimensions of development and prosperity will be established in Orchha: Dr. Mohan

ओरछा में विकास और समृद्धि के नए आयाम होंगे स्थापित : डॉ. मोहन

Sun, 08 Nov 2026 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
New dimensions of development and prosperity will be established in Orchha: Dr. Mohan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओरछा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर स्थित ओरछा का श्रीराम राजा मंदिर हम सभी के लिए अत्यंत आस्था का केंद्र है। हमारी सरकार बनने के बाद श्रीराम राजा लोक के विकास एवं निर्माण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से ओरछा एक अद्भुत स्थल है, जिसका ऐतिहासिक महत्व भी विशेष है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को छोटी दीपावली पर ओरछा पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीराम राजा सरकार के दर्शन एवं पूजन कर कहा कि मान्यता है कि भगवान श्रीराम दिन में ओरछा में राजा के रूप में विराजमान रहते हैं। वे हम सभी के आराध्य हैं और हम सब उन्हें नमन करते हैं। शासन की मंशा है कि समाज के सभी वर्गों, किसानों, युवाओं, गोपालकों सहित प्रत्येक नागरिक का कल्याण हो और सरकार की सभी नीतियां जनकल्याण के उद्देश्य से सफल सिद्ध हों। धार्मिक पर्यटन के इस अद्भुत केंद्र ओरछा में भी विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित हों, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी में भगवान विश्वनाथ धाम, अयोध्या में भगवान श्रीराम धाम तथा उज्जैन में श्री महाकाल महालोक के विकास से धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिली है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास का वातावरण बना है। ओरछा में भी इसी प्रकार की समृद्धि और विकास लाने के लिए सरकार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि वह ओरछा श्रीराम राजा सरकार के दर्शन के साथ यहां संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करने के उद्देश्य से आए हैं। उन्होंने संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने हरदौल बैठका पहुंचकर हरदौल महाराज के दर्शन किए। साथ ही साव परिसर में आयोजित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
0000
जमीन पर बैठकर सुना भजन
मंदिर प्रांगण में हमेशा भजन गाने वाले मुरलीधर चाड़ार का ‘कैसी लागी लगन मीरा हो गई मगन’ भजन सुनकर मुख्यमंत्री कलाकार के पास जमीन पर बैठ गए, उन्होंने कहा कि रामजी का भजन तो गाओ, इस पर मुरलीधर ने ‘राम जैसा नगीना नहीं सारे जग की बजरिया में’ भजन सुनाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उसे कुछ राशि देकर सम्मानित किया।

0000
स्थानीय दुकानदारों से किया संवाद
मुख्यमंत्री ने नगर के मुख्य चौराहे पर अयोध्या प्रसाद कुशवाहा की दुकान पर चाय पी और दुकानदार देवेंद्र कुशवाहा से पूछा कि जो रामराजा सरकार के लिए मावे का प्रसाद बनाते हो उसके लिए मावा कहां से लाते हो। दुकानदार ने बताया कि आसपास के गांवों से मावा आता है। सीएम ने मंदिर परिसर में स्थानीय दुकानदारों एवं दीपावली के लिए दीपक बेच रहे कारीगरों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं भी सुनीं। इसी दौरान वे मंदिर परिसर में ढोलक की थाप पर ‘श्रीराम जय राम’ की धुन पर भजन गा रहे श्रद्धालु के पास पहुंचे। वे उनके साथ बैठकर भजन में शामिल हुए और कुछ समय भक्तिमय वातावरण में बिताया। इस दौरान वे मोनिया नृत्य करने आए कलाकारों के पारंपरिक मोनिया नृत्य में भी शामिल हुए। झीका वाद्ययंत्र भी बजाया और लोक कलाकारों के साथ कदम से कदम मिलाकर पारंपरिक लोकनृत्य का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed