{"_id":"616f168a760ad13d7b120d58","slug":"new-design-lhb-coach-will-be-installed-in-pushpak-express-jhansi-news-jhs2069886117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवेः पुष्पक एक्सप्रेस में लगेंगे एचएचबी कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवेः पुष्पक एक्सप्रेस में लगेंगे एचएचबी कोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लखनऊ से मुंबई के बीच चलने वाली पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक नवंबर से नए डिजाइन के एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोच लगकर चलेंगे। इससे मुसाफिरों का सफर आरामदायक हो जाएगा। साथ ही ट्रेन की स्पीड भी बढ़ जाएगी। बुंदेलखंड के मुसाफिरों के लिए यह ट्रेन बेहद सुविधा जनक मानी जाती है। सबसे अधिक मुंबई और मनमाड़ (शिर्डी के साईं बाबा) जाने के लिए सफर करते हैं।
अभी पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में पुराने परंपरागत आईसीएफ कोच लगे हैं। रेलवे अब इन बोगियों को हटाकर नए डिजाइन के एलएचबी कोच लगाने जा रहा है। एलएचबी के स्लीपर कोच में सीटों की संख्या बढ़ाकर 72 से 80, थर्ड एसी में 64 से बढ़ाकर 72 व सेकेंड एसी में 46 से बढ़ाकर 52 कर दी गई है। साथ ही नए कोचों की साइड लोअर बर्थ पर एक अलग से बिछाने के सीट दी जाने लगी है। इन कोचों की एसी कूलिंग आईसीएफ कोचों से बेहतर होती है। इन कोचों को अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है। मुंबई से आने वाली ट्रेन नंबर 02534 पुष्पक एक्सप्रेस में 30 अक्तूबर व लखनऊ से चलने वाली 02533 पुष्पक एक्सप्रेस में एक नवंबर से एलएचबी कोचों का रैक जुड़ेगा। अभी यह ट्रेन लखनऊ से मुंबई के बीच 1415 किलोमीटर की दूरी 24 घंटे 45 मिनट में पूरी करती है।