फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   new born baby heart beatting out

नवजात की छाती के बाहर धड़क रहा दिल, कहीं नहीं हुआ इलाज

Sun, 29 Aug 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
new born baby heart beatting out
नवजात की छाती के बाहर धड़क रहा दिल, कहीं नहीं हुआ इलाज
विज्ञापन

झांसी। ललितपुर में बच्चे के जन्म का दुर्लभ मामला सामने आया है। नवजात का जब जन्म हुआ तो दिल छाती के बाहर धड़कता मिला। इसे देखकर डॉक्टर भी चौंक गए। उन्होंने बच्चे को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां से उसे दिल्ली एम्स भेजा गया। कहीं पर भी इलाज नहीं मिलने की वजह से शनिवार को वह दिल्ली से ललितपुर के लिए चल पड़ा।
ललितपुर के रोड़ा गांव के रहने वाला अरविंद अहिरवार मजदूरी करता है। 25 अगस्त को ललितपुर के महिला अस्पताल में पत्नी बबलेश को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने महिला का सामान्य प्रसव कराया। प्रसव के बाद जन्मे बच्चे को जिस किसी ने भी देखा, वो चौंक गया। बच्चे का दिल छाती के बाहर धड़कता मिला। आनन-फानन डॉक्टरों ने बच्चे को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर सर्जन नहीं होने के कारण बच्चे को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। अरविंद के मुताबिक एम्स से डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया। फिर वहां से उसे तीसरे अस्पताल जाने के लिए कहा। वह अस्पताल से अस्पताल भटकता रहा लेकिन किसी ने भी बच्चे को हाथ तक नहीं लगाया। सिर्फ पर्चे पर पर्चे बनते रहे। शनिवार को वह एंबुलेंस से ललितपुर लौटने के लिए दिल्ली से निकल आया। उसका कहना है कि मजदूर होने के चलते उसके पास इलाज के लिए बिल्कुल पैसे नहीं हैं। यदि सरकारी अस्पताल में बेटे का इलाज नहीं होता है तो वो कभी ऑपरेशन नहीं करा पाएगा।
विज्ञापन

बच्चा मेडिकल कॉलेज आया था। यहां कोई सर्जन नहीं है और केस भी बहुत गंभीर है। इसलिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बच्चे को इक्टोपिया कोर्डिस जन्म दोष है। ऐसे मामले बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। - डॉ. ओमशंकर चौरसिया, बाल रोग विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed