फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Neither the mayor nor the officers arrived, after waiting for hours the councilors returned upset.

Jhansi News: न मेयर पहुंचे, न अफसर, घंटों इंतजार के बाद पार्षद लौट आए खीजकर

Sun, 24 Sep 2023 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Neither the mayor nor the officers arrived, after waiting for hours the councilors returned upset.
नगर निगम में दोपहर 12 बजे बुलाई थी संचारी रोगों की रोकथाम की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। माननीय पार्षदगण। आपको शनिवार को दोपहर 12 बजे नगर निगम सदन कक्ष में होने वाली संचारी रोगों की रोकथाम की बैठक में पहुंचना है। महापौर ने बैठक का समय तय किया है। नगर निगम का ये पत्र मिलने के बाद पार्षद तो बैठक में समय से पहुंच गए। मगर न मेयर आए, न अफसर। ढाई घंटे तक इंतजार के बाद पार्षदों के सब्र का बांध टूट गया। हंगामा होने लगा। महिला पार्षद आग बबूला हो गईं। मौजूदा स्टाफ पर खीज निकालने के बाद पार्षद चले गए।
अक्तूबर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाना है। इसके लिए नगर निगम में शनिवार को बैठक हुई। इसमें सभी पार्षदों को शामिल होने के लिए बुलाया गया था। दोपहर 12 बजे से बैठक शुरू हुई। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी पहुंच गए। मगर न तो महापौर बिहारी लाल आर्य और न ही अपर नगर आयुक्त मो. कमर बैठक में पहुंचे। ढाई घंटे तक इंतजार करने के बाद पार्षद भड़क। उन्होंने कहा कि बैठक में पार्षदों को बुला लिया जाता है मगर अधिकारी आते नहीं हैं। मेयर को भी बैठक में आना चाहिए था। ऐसी बैठक का क्या औचित्य है। कई पार्षदों ने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें सुबह ही बैठक में शामिल होने का पत्र मिला। काफी देर तक पार्षद हंगामा करते रहे। फिर लौट गए। वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरेंद्र गुप्ता का कहना है कि बैठक से पहले मेयर को अचानक किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना पड़ गया था। जबकि, अपर नगर आयुक्त की तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए दोनों बैठक में नहीं आ पाए।
विज्ञापन


नगर निगम के गेट पर लगा देंगे ताला: नीता यादव
शनिवार को होने वाली बैठक का सुबह आठ बजे पत्र मिला। वार्ड में छह-सात कॉलोनी हैं। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए मगर कुछ नहीं हुआ। यही हालात रहे तो नगर निगम के गेट पर ताला लगा दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



न कार्यकारिणी की बैठक हुई, न सदन की: प्रियंका
पार्षद प्रियंका साहू ने कहा कि नगर निगम में होने वाली बैठकों में पार्षदों को सुनने के लिए बुलाया जाता है। मगर पार्षद कुछ कहता है तो कोई सुनता नहीं है। तीन महीने में सदन की बैठक बुलाने की बात कही गई थी। मगर दूसरी बैठक नहीं हुई।


नालियां टूटी पड़ी हैं, काम नहीं हो रहे: रितिका
पार्षद रितिका तिवारी ने कहा कि वार्ड में नालियां टूटी पड़ी हैं। सड़कों पर गंदगी पड़ी रहती है। मगर काम नहीं कराया जा रहा है। जनता को परेशानी हो रही है।


मेयर और अफसरों को आना चाहिए था: रामजी
पार्षद रामजी यादव ने कहा कि शनिवार को होने वाली संचारी रोग नियंत्रण की बैठक मेयर की अध्यक्षता में होनी थी। ऐसे में मेयर और अफसरों को बैठक में आना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed