फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Neither diabetes, nor BP, drives a car at the age of 80

80 की उम्र में न डायबिटीज, न बीपी, खुल चलाते हैं कार

Sun, 28 Feb 2021 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Neither diabetes, nor BP, drives a car at the age of 80
उर्म दराज होने के बाद भी खुद कार चलाते हैं मुकुंद महरौत्रा। अमर उजाला
झांसी। शहर के व्यवसायी और कलाप्रेमी मुकुंद मेहरोत्रा नई पीढ़ी के लिए मिसाल हैं। ये सुबह उठकर टहलते हैं, योगासन करते हैं। यही नहीं, इसके बाद बढ़ चढ़कर समाज सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हैं। इससे उन्हें स्फूर्ति मिलती है। खुश रहने के साथ ही वे कार चलाने के भी शौकीन हैं।
विज्ञापन

मेहरोत्रा का कहना है कि न उन्हें डायबिटीज है और न ही बीपी यो कोई अन्य रोग। वह खुद ही कार चलाते हैं। बिना चश्मे के मोबाइल, कंप्यूटर देखते और किताब, नोवल, मैगजीन, अखबार पढ़ते हैं। यही नहीं
विज्ञापन

इतनी अधिक उम्र में न तो घुटने में उन्हें घुटने में दर्द है और न ही कमर में। इसके पीछे का कारण उन्होंने अपनी संतुलित जीवनशैली को बताया है। बताया कि बाल काल से ही वह सुबह तड़के चार बजे उठ जाते हैं। उन्होंने बताया कि 16 साल की उम्र से उन्होंने दूध और चीनी मिलाकर कभी चाय नहीं पी। सुबह नौ बजे तक नाश्ता कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को चार-पांच बजे चाय-बिस्कुट खाते हैं। फिर रात में दस बजे तक डिनर कर लेते हैं। रोज मिक्स वेज वाला सूप भी पीते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि गुस्सा न आए, अनावश्यक न घूमें, मुस्कुराते रहें और सकारात्मकता बनी रहे। राजनीति की नकारात्मक खबरों पर वह कभी ध्यान नहीं देते हैं। उनका कहना है कि इससे बेवजह का तनाव बढ़ता है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है। नए प्रयोगों और नए विचार को लेकर भी उनका रुझान ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed