फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Neighbours fight over parking issue in Mauranipur many injured in firing

झांसी: गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद, ताबड़तोड़ गोलीबारी में तीन घायल

Mon, 14 Jun 2021 01:10 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 14 Jun 2021 01:10 PM IST
सार

गाड़ी खड़ी करने को लेकर मऊरानीपुर में दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने गोलीबारी कर दी जिससे दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Neighbours fight over parking issue in Mauranipur many injured in firing
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला दुबे चौक में मोटरसाइकिल हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी पक्ष के तीन लोगों को दबोच लिया है।

विज्ञापन


मऊरानीपुर में मोहल्ला दुबे चौक में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे तभी उस समय अफरातफरी मच गई जब मोहल्ले के एक नामी दबंग परिवार के लोगों ने मोटरसाइकिल को हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवा में फायरिंग की। इस गोलीबारी में मुकेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल व अमित अग्रवाल घायल हो गए। तीनों को घायल अवस्था में परिजनों व मोहल्ले वालों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश व अशोक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मऊरानीपुर सहित कई थानों की पुलिस पहुंची और देखते ही देखते मोहल्ला छावनी में तब्दील हो गया। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर बचे हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही। वहीं इस घटना से मऊरानीपुर नगर में सनसनी फैल गई और छावनी में तब्दील हो गई। 


पुलिस ने इस मामले में दुबे चौक निवासी राकेश सेठिया, मनीष सेठिया, दीपेश सेठिया, मनोज सेठिया, विनोद सेठिया, कल्लू और अखिलेश विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से तीन आरोपी मनोज, कल्लू और विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed