फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Neighbours clash over a trivial issue, five injured

Jhansi News: मामूली बात पर पड़ोसियों में सिर फुटौव्वल, पांच घायल

Tue, 22 Jul 2025 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Neighbours clash over a trivial issue, five injured

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रक्सा के कोटखेरा गांव में मामूली बात में पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों ही पक्षों से महिलाओं समेत पांच लोग घायल गए। लहूलुहान हाल में उनको अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




कोटखेरा गांव निवासी रूपेश अपने भाई राजीव के साथ सोमवार शाम घर पर थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले जय श्रीवास ने शोर-शराबा होने की बात कहते हुए एतराज जताया। इस पर दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजीव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। उसे बचाने के लिए आगे आईं पत्नी रेखा, बेटा प्रिंस, भाभी मीना समेत बेटियों को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान दोनों ही पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। रक्सा थानाध्यक्ष राहुल राठौर के मुताबिक घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed