फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nehhu archetect of modern india

आधुनिक भारत के निर्माता थे चाचा नेहरू

Thu, 15 Nov 2018 01:12 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 15 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
nehhu archetect of modern india
childran day - फोटो : amarujala
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बुधवार को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। महानगर के अलग- अलग स्थानों पर सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विजयी बच्चे पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन

 आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्लास्टिक का विरोध कर बाल दिवस मनाया। प्रधानाचार्य सुमन श्रीवास्तव की देखरेख में छात्राओं ने 25 हजार लिफाफे बनाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इलाइट चौराहा स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि वह आधुनिक भारत के निर्माता थे। शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास, सुलेमान अहमद मंसूरी, अरविंद वशिष्ठ, सीडी लिटौरिया, नीता अग्रवाल, आरिफ, मनोज गुप्ता मौजूद रहे। संचालन डॉ. सुनील तिवारी व आभार सुनील अग्रवाल ने व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस (पिछड़ा वर्ग) की बैठक में प्रदेश महासचिव इदरीश खान ने कहा कि वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, वीरेंद्र शर्मा, अनिल, डॉ. टी चंद्रा, सुरेश भार्गव, संजय बबेले, पूरन मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भेल में सर सीवी रमन व बाल दिवस पर जिला विज्ञान क्लब ने कई प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इसमें विज्ञान जागरूकता रैली, निबंध, ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने अनेक वर्किंग एवं नॉन वर्किंग मॉडलों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकाई प्रमुख डीके दीक्षित, परियोजना निदेशक डॉ. आरके गौतम, लेडिज क्लब की उपाध्यक्ष रुपाली गुप्ता, रजनीगोपाल, प्रियंका जैन, आरपी निरंजन, अनुराग गुप्ता मौजूद रहे। इनर व्हील क्लब सेवा की सचिव अर्चना गुप्ता, डॉ. प्रीति गुप्ता, रश्मि गुप्ता, डॉ. अनुपमा प्रकाश ने एक हास्पिटल में नर्सिंग स्टाफ व सहायक कर्मचारियों का सम्मान किया। जेसीआई मनस्विनी के सदस्यों ने विद्यार्थियों को मोटीवेशन ट्रेनिंग का आयोजन किया। नगर महिला व्यापार मंडल की सदस्य शालिनी गुरुबख्शानी, सारिका मल्होत्रा, दीपा जैन, मीनालाल चंदानी ने बिजौली स्थित आदिवासी बस्ती के बच्चों के साथ मनाया। वुड्स हैरिटेज और हंसराज मॉर्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क स्वेटर का वितरण किया गया। सेंट ज्यूड्स शिशु विहार में जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल की उपस्थिति में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजयी अर्चना, शालिनी, राजवंश, एल्विना, अलीबा, कल्पना, अनामिका, जयंती, कोमल, राधा को पुरस्कृत किया गया। त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य साधना दुबे की देखरेख में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। नेहरू युवा केंद्र सभागार में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में रश्मि मिश्रा को पहला, एकता स्वर्णकार को दूसरा, कुंदन सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय जिला पुस्तकालय व इंडियन पब्लिक मूवमेंट द्वारा आयोजित बाल मेले में बच्चों ने पुस्तकालयाध्यक्ष मधुलिका खरे की देखरेख में  खानपान के स्टॉल लगाए।
श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शैलजा सिंह, विजय लक्ष्मी, अजय सिंह, शिक्षक इंटर कॉलेज में प्रबंधक जानकीशरण वर्मा, महाराज बाल मंदिर इंटर कॉलेज में सीताराम रायकवार, नरेंद्र कुमार रायकवार, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में प्रबंधक रमा चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य कल्पना सिंह, डा. एसपी सहगल ने पुष्पांजलि अर्पित की। रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में हास्य रस से पूर्ण रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य छात्र मृणाल अग्रवाल व मुख्य छात्रा प्रियांशी अग्रवाल ने चाचा नेहरू का जीवनवृत्त प्रस्तुत किया। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान द्वारा आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता में गुनगुन पाठक ने पहला, विवेक गुप्ता व नितिन पांडे ने दूसरा,अनमोल सोनकिया, ऋषभ त्रिपाठी, नीतू शर्मा व अक्षरा सोनकिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  
 मान्टेसरी स्कूल में विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अल इब्राहीम डिग्री कॉलेज, डा. एस राधाकृष्णन पब्लिक इंटर कॉलेज, अल सगीर फात्मा अरेबिक कॉलेज में यातायात पर निबंध और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल कल्याण समिति ने बाल सुरक्षा एवं संरक्षण विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने गीत, भाषण, व अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चों को साथ लेकर आरपीएफ, जीआरपी, टिकट चेकिंग कर्मचारी, सफाई कर्मचारी व कुलियों को 1098 नंबर की जानकारी एवं गुलाब के फूल देकर बाल दिवस मनाया। हर बच्चा अनमोल संस्था के सदस्य आकाश गुप्ता, आरिफ खान, जावेद, सौरभ ने खालसा झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिगारा में बाल मेले का आयोजन हुआ। न्यू सरस्वती विलेज कान्वेंट इंटर कॉलेज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका जोशी, निबंध प्रतियोगिता में अभय दुबे, चित्रकला प्रतियोगिता में ज्योति राजपूत व व्याख्यान प्रतियोगिता में आजाद राजपूत ने पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश कंाग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव इदरीस खान ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर आयोजित बैठक में कहा कि उन्होंने विकसित और समृद्घ भारत के निर्माण के लिए जिन योजनाओं का सृजन किया था, वे आज राजनीतिक द्वेषता के कारण अधूरी हैं। कुछ के नाम बदलकर मजबूरन उनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस मौके पर मनोज गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, डा. टी चंद्रा, सुरेश भार्गव मौजूद रहे।



बड़ागांव में हुए कई आयोजन
 देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में कस्बा के अनेक विद्यालयों में मनायी गयी। बड़ागांव इंटर कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं तथा बाल सभा में नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। महर्षि दयानंद सरस्वती जूनियर हाई स्कूल में बाल दिवस एस के तिवारी शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर तिवारी ने 10 वर्ष तक की बालिकाओं के सुकन्या योजना में खाता खुलवाकर उसका लाभ लेने की अपील की। उपस्थित वक्ताओं ने  नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन प्रधानाचार्य विनय कुमार झा एवं आभार प्रबंधक जगदीशशरण झा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed