फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nehar me likejh se kheto me bhar rha pani

नहर में लीकेज से खेतों में भर रहा है पानी

Mon, 07 Dec 2020 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
nehar me likejh se kheto me bhar rha pani
नहर में लीकेज होने की वजह से गढ़मऊ में एक खेत में भरा पानी। - फोटो : REPORTERS
नहर में लीकेज से खेतों में भर रहा पानी
विज्ञापन

झांसी। नहर में लगातार पानी रिसने की वजह से गढ़मऊ के किसान परेशान हैं। नहर से सटे खेतों में जलभराव होने की वजह से किसान सिर्फ धान की फसल ही उठा पा रहे हैं। स्थिति ये है कि रबी की बुवाई तक नहीं कर पाते हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
गढ़मऊ ताल से निकली नहर आसपास के तमाम गांवों में खेतों की सिंचाई का प्रमुख साधन है। लेकिन, नहर से सटे गढ़मऊ के कई किसानों के लिए ये परेशानी का सबब बनी हुई है। चूंकि, ताल से नजदीक होने की वजह से गढ़मऊ में नहर का वेग सर्वाधिक होता है। ऐसे में इसमें लीकेज होने की वजह से नहर से सटे गढ़मऊ गांव के खेतों में पानी भर जाता है। किसानों के लिए ये स्थिति परेशानी का सबब बनी हुई है। पानी भरने की वजह से किसान जमीन की बखराई नहीं कर पाते हैं। केवल धान की फसल ही उठा पाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए कई बार सिंचाई विभाग का दरवाजा खटखटा चुके हैं। बावजूद, समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

किसान नेता अविनाश भार्गव ने बताया कि सिंचाई बंधु की बैठक में भी ये मुद्दा उठाया जा चुका है। बावजूद, समाधान नहीं हुआ है। वहीं, प्रभावित किसान हृदेश भार्गव ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की जा चुकी है। लेकिन, ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नहर से सटे खेतों में धान को छोड़ अन्य कोई खेती नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed