फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   negligence

कोरोना के आंकड़े नियंत्रित कर शासन को धोखा दे रहा प्रशासन

Fri, 02 Oct 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
negligence
negligence
झांसी। कोरोना वायरस के इस दौर में भी सरकारी मशीनरी संक्रमितों के आंकड़े दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दे रही है। जब झांसी में कोविड मृत्युदर दहाई का आंकड़ा छू गई तो प्रदेश में हल्ला मचने लगा था। इसके बाद अचानक से जांचों की संख्या में इजाफा कर दिया। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा तो मृत्युदर कम हो गई। अब जब पॉजिटिव केस मिलने की संख्या ने फिर रफ्तार पकड़ ली है तो जांचें कम होने लगी हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंडलीय समीक्षा बैठक में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और मृत्युदर पर अफसरों को आगाह किया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आंकड़ों की बाजीगरी का भी खेल चल रहा है। एक समय झांसी में साढ़े तीन हजार के आसपास सैंपलों की रोजाना जांच की जाती थी, जो कि अब घटकर ढाई हजार से भी कम रह गई है। पिछले कुछ दिनों से तो दो हजार के आसपास सैंपलों की जांच की जा रही है। इसके बावजूद पॉजिटिव केस काफी तादाद में मिल रहे हैं। वहीं, जब झांसी में कोविड की मृत्यु दर 10 फीसदी से ऊपर पहुंच गई थी, तब सरकारी मशीनरी ने जांचों की संख्या में इजाफा कर दिया था। ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी थी और मृत्यु दर धीरे-धीरे कम होकर दो फीसदी तक पहुंच गई।
विज्ञापन

इस बीच एक समय ऐसा भी आया, जब झांसी में पांच हजार सैंपलों की एक दिन में जांच की गई। प्रशासनिक अधिकारी ज्यादा जांचों का हवाला देकर अपनी पीठ थपथपाने लगे। फिर जब संक्रमितों की संख्या लगातार सौ से सवा सौ के बीच पहुंचने लगी तो जांचों का ग्राफ गिर गया। पिछले दो महीनों के आंकड़ों पर ही गौर करें तो अगस्त में लगभग 84 हजार सैंपलों की जांच की गई और 2300 कोरोना संक्रमित मिले। सितंबर में जांचों का ग्राफ गिर गया। पिछले महीने करीब 63 हजार सैंपकों की जांच हुई और लगभग 2800 संक्रमित मिले। आंकड़ों से स्पष्ट है कि अगस्त की तुलना में सितंबर में 21 हजार कम सैंपलों की जांच हुई और पांच सौ संक्रमित ज्यादा मिले। बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या आंकड़ों को दुरुस्त रखकर कोरोना से जीत जाएंगे या फिर ज्यादा से ज्यादा जांचें कराकर कोरोना की चेन तोड़कर कोरोना को हराएंगे? अब इन दोनों बिंदुओं में से किसी एक को सरकारी मशीनरी को चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि 1800 जांचें प्रतिदिन करने का लक्ष्य है। और झांसी में करीब 2000 जांचें हो रही है।
50 संक्रमित मिले
झांसी। बृहस्पतिवार को 2494 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 50 कोरोना संक्रमित मिले। राहत भरी बात यह रही की किसी की जान नहीं गई।
आंकड़े दे रहे गवाही
महीना जांच संक्रमित
अगस्त 84495 2302
सितंबर 63276 2804
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed