{"_id":"5f5e77898ebc3e164a2857ae","slug":"neet-exam-reporters-news-jhs1761966104","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिक्स के न्यूमेरिकल में चकराए, बायो, केमिस्ट्री के सवाल सरल आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिक्स के न्यूमेरिकल में चकराए, बायो, केमिस्ट्री के सवाल सरल आए
विज्ञापन
महात्मा हंसराज स्कूल से नीट की परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं।
झांसी। कोरोना वायरस के दौर के बीच जिले में आठ केंद्रों पर हुई नीट की परीक्षा में 85 फीसदी छात्र-छात्राओं की दमदार उपस्थिति दर्ज हुई। परीक्षा में फिजिक्स के न्यूमेरिकल कठिन होने पर परीक्षार्थी उलझ गए। हालांकि, बायोलॉजी और केमिस्ट्री के सरल सवालों ने पेपर को आसान बना दिया।
नीट की परीक्षा के लिए झांसी में महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल, शियरवुड, एपीएस, केंद्रीय विद्यालय-1, माउंट लिट्रा समेत आठ केंद्र बनाए गए थे। नोडल सिटी कॉर्डिनेटर डॉ. विभा तलवार ने बताया कि परीक्षा के लिए झांसी में 3650 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चली परीक्षा में लगभग 85 फीसदी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू कर दी गई थी। वहीं, छात्र-छात्राओं ने बताया कि इस बार फिजिक्स के न्यूमेरिकल कठिन आए थे। इन्हें हल करने में समय लगा। जबकि, बायोलॉजी के प्रश्न काफी सरल थे। वहीं, केमिस्ट्री के सवाल सामान्य आए थे। कुछ परीक्षार्थियों ने यह भी बताया कि अगर ओवरऑल पेपर की बात करें तो पिछली बार की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र आसान आया था।
कैमिस्ट्री, फिजिक्स के न्यूमेरिकल औसत थे। इन्हें हल करने में समय लगा। पेपर कुल मिलाकर अच्छा हो गया है।
उदिता गुप्ता, छात्रा
-------
पेपर अच्छा हुआ है। सारे सवाल सरल थे। बायोलॉजी के प्रश्न भी अच्छे थे। पेपर में उत्तीर्ण हो जाऊंगी।
ज्योति पटेल, छात्रा