फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Need to save, teach and move on daughters

बेटियों को बचाने, पढ़ाने और आगे बढ़ाने की जरूरत

Wed, 24 May 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Need to save, teach and move on daughters
बेटी बचाओ - फोटो : demo
गणाचार्य विराग सागर ने कहा कि नारी न होती, तो तीर्थंकर भी नहीं होते। नारी इतनी बड़ी है कि उसने तीर्थंकर जैसे भगवान पैदा किए हैं। जैन तीर्थ करगुवां जी में चल रहे युग प्रतिक्रमण - यति सम्मेलन में गणाचार्य विराग सागर के 25वें राष्ट्रीय रजत आचार्य पदारोहण समारोह अवसर पर आयोजित धर्मसभा में उन्होंने कहा कि आज बेटियों को बचाने, पढ़ाने और आगे बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

आचार्य ने धर्मसभा में मौजूद जनसमुदाय से हाथ उठवाकर कन्या भ्रूण हत्या जैसा पाप न करने का संकल्प दिलाया। कौन संतान कितनी भाग्यशाली है, भला यह हम कैसे जान सकते हैं। आपके गर्भ में पल रही बेटी भी लक्ष्मीबाई हो सकती है। चाहे जैसी विषम से विषम परिस्थितियां हो, कन्या भ्रूण हत्या जैसे महापाप से बचें। मां बच्चों में अच्छे संस्कार देने में अग्रणी भूमिका निभाएं। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले संतों अथवा देव दर्शन की आदत डलवाए। संत केवल आशीर्वाद ही नहीं देते है, वह संस्कार भी देते है। इस दौरान पाद प्रक्षालन करने वाले 25 श्रावकों को रजत कलश प्रदान किए गए।
विज्ञापन


बाक्स
बेटियां बेटों से कम नहीं
यति सम्मेलन में महिला सम्मेलन भी हुआ। मुख्य वक्ता सुधा मलैया ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं होती हैं, इसलिए बेटियों के जन्म पर भी उतनी ही खुशियां मनाए, जितनी बेटों के जन्म पर मनाते है। वक्ता डा. नीलम जैन ने कहा कि जैन दर्शन में महिलाओं को आगे रखकर बराबरी का दर्जा दिया गया है। अन्य वक्ताओं में इंद्रा बड़जात्या, संगीता पवैया, अल्पना जैन, रीता जैन, रीना, राखी जैन, सरोज, शशि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अनामिका ने किया और अंत में आभार सुधा चौधरी ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन तीर्थों के विकास पर बल
यति सम्मेलन में उत्तरांचल दिगंबर तीर्थ क्षेत्र कमेटी का सम्मेलन हुआ। इसमें अतिशय क्षेत्र करगुवां जी, प्यावल जी, पावागिरी जी, सोनागिर जी, देवगढ़, बंधा जी जैन तीर्थों के रख रखाब, संरक्षण एवं विकास पर वक्ताओं ने बल दिया। इस मौके पर विभिन्न ग्रंथों का विमोचन भी हुआ। अध्यक्षता शैलेंद्र जैन ने की। इस अवसर पर सुधीर, अमित जैन, पर्व जैन, राजेश जैन, महामंत्री भाग्य चंद्र जैन, पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन, पंचायत महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, महा महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रदीप जैन आदित्य, राजीव जैन सिर्स, कै लाश चंद्र जैन ने विचार व्यक्त किए।


इन्होंने लिया आशीर्वाद
यति सम्मेलन में ललितपुर विधायक राम रतन कुशवाहा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, डीआईजी जवाहर ने आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अतुल दुबे, नितिन सरावगी, संतराम पेंटर, अजय जैन, राहुल राजपूत, अशोक तिवारी, सर्मेंद्र गुप्ता, निलय जैन, ललित जैन, अशोक कुमार जैन, राजेश जैन, संजय जैन, सुभाष जैन, अंकित जैन, मनीष जैन आदि मौजूद रहे।


यति सम्मेलन में आज
सुबह 6:15 बजे: अभिषेक महा शांति धारा नित्यार्चन
सुबह 7 बजे: पाद प्रक्षालन
सुबह 7 बजे: युवा सम्मेलन, गणाचार्य विराग सागर महाराज एवं ससंघ की दिव्य देशना
दोपहर 1 बजे: युग प्रतिक्रमण
शाम 7 बजे: भक्ति मय आरती व विशेष आकर्षण
रात 8 बजे: शास्त्र सभा
रात 8:30 बजे:सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed