फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Need for new auto analyzer machine, answers are given again and again

नई ऑटो एनालाइजर मशीन की दरकार, बार-बार दे जाती जवाब

Thu, 17 Feb 2022 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Need for new auto analyzer machine, answers are given again and again
झांसी। जिला अस्पताल में ऑटो एनालाइजर मशीन की दरकार है। ये मशीन बार-बार खराब हो जाती है। चूंकि, इस मशीन से लगभग 40 फीसदी मरीजों की जांचें होती हैं, इसलिए सबसे अधिक उपयोग भी होता है। नई मशीन के संबंध में शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगभग छह साल पहले ऑटो एनालाइजर मशीन आई थी। इस मशीन से लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, लिविड प्रोफाइल, शुगर, सीआरपी, आरए-फैक्टर समेत कई जांचें होती हैं। अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि ओपीडी में दिखाने वाले लगभग 40 फीसदी मरीजों को डॉक्टर इनमें से कोई न कोई जांच जरूर लिखते हैं। ऐसे में ऑटो एनालाइजर मशीन पर काफी लोड रहता है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सीआरपी व अन्य जांचों के लिए भी यह मशीन खूब काम आई। मगर अब ये जवाब देने लगी है। ये मशीन अक्सर खराब हो जाती है। इसे सही कराने में एक सप्ताह से लेकर 10 दिनों तक का समय लग जाता है। ऐसे में मरीजों को काफी दिक्कत होती है। पैथोलॉजी लैब में तुरंत ही एक और मशीन की जरूरत है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

अभी मशीन ठीक है और इससे मरीजों की जांच भी हो रही है। यदि खराब होती है तो टेक्नीशियन को बुलाकर ठीक करा दिया जाता है। नई मशीन के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जल्द ही मिलने की उम्मीद है। - डॉ. अतुल गुप्ता, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed