फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Necessary reach blood doner Find raid

जरूरतमंदों तक रक्तदाता पहुंचाएंगे ‘फाइंड रेड’

Tue, 15 Sep 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Necessary reach blood doner Find raid
झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईईटी) के छात्र-छात्राओं ने अनूठी पहल करते हुए फाइंड रेड नाम की वेबसाइट बनाई है। इसके जरिए जरूरतमंदों तक रक्तदाता खुद पहुंचेंगे। कई राज्यों के एनजीओ को भी जोड़ा है। छात्रों का प्रयास देश के सभी राज्यों में मुहिम के तहत जरूरतमंदों की मदद करना है।
विज्ञापन

बीआईईटी छात्र पिछले दो महीने से लगातार इस मुहिम में काम कर रहे थे। इंटरनेट पर रक्तदान करने वालेे कई एनजीओ और स्वयंसेवकों से संपर्क साधा। उन सभी को अपनी मुहिम में जुड़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि एक बड़ा नेटवर्क तैयार हो सके और देश भर में जरूरतमंदों तक आसानी से रक्त पहुंच सके। अब फाइंड रेड नामक वेबसाइट लांच कर दी गई है। इस वेबसाइट पर जाकर रक्त की जरूरत पड़ने पर शहर और ब्लड ग्रुप का नाम दर्ज करना होगा। इसके तुरंत बाद स्क्रीन पर रक्तदाताओं की सूची आ जाएगी, जिसमें नाम के आगे फोन नंबर भी लिखे होंगे। किसी भी समस्या के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इन्होंने किया प्रयास
इस अनूठी पहल में बीआईईटी के 20 छात्रों ने भूमिका निभाई है। इसमें दिव्यांशु माथुर अध्यक्ष, हरिओम, अभिषेक अरेला, अभिषेक सिंह, बादल, अभिनव, विवेक नागर, अभिश्री, पल्लवी, दिव्यालता, अनन्या चटर्जी, अनुराग यादव, अविनाश गुप्ता, अमित पटेल, बंशीलाल, विशाल सिंह, नरेश, रोहित शुक्ला, सौरभ सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed