{"_id":"6053a23d8ebc3e8c9376aced","slug":"near-temple-shoap-nirman-fight-jhansi-news-jhs1911865140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पास दुकान निर्माण को लेकर छिड़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के पास दुकान निर्माण को लेकर छिड़ा विवाद
विज्ञापन
झांसी। महानगर के फूटा चौपड़ा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर दुकान निर्माण को लेकर विवाद छिड़ गया। मंदिर पर अवैध निर्माण किए जाने की खबर पर पहुंचे राष्ट्रभक्त संगठन ने प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं दुकान निर्माण करा रहे युवक ने एसएसपी को पत्र सौंपकर कुछ लोगों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है।
दरअसल, पंचमुखी महादेव मंदिर पर अवैध निर्माण करने का मामला सोशल मीडिया पर गूंजा। इस मौके पर राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने अवैध निर्माण को लेकर अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंदिर पर दुकान का अवैध निर्माण किया गया है। नगर निगम की सार्वजनिक नाली पर दुकान बनी हुई है। अंचल अड़जरिया ने तत्काल नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त से वार्ता कर अवैध निर्माण हटाने की मांग की। अधिकारियों ने दो दिन में अवैध निर्माण को हटवाकर मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कराने का आश्वासन दिया।
अड़जरिया ने बताया कि अगर पुन: अवैध निर्माण किया जाएगा तो संगठन की ओर से निर्माण करने वाले के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान रवि खटीक, अरुण कुशवाहा, ललित, आदित्य, विनोद वर्मा, मनोज वर्मा मौजूद रहे। उधर, दुकान का निर्माण करा रहे झरना गेट निवासी संतोष सेन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह फूटा चौपड़ा में 35 साल से बाल कटिंग की दुकान चला रहा है। दुकान के जर्जर और क्षतिग्रस्त होने के चलते वह जीर्णोद्धार का काम करा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर अवैध वसूली की मांग की। मांग पूरी न होने पर तोड़-फोड़ और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद से भी अभद्रता की गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।