{"_id":"5c253620bdec225727278f84","slug":"ncrms-against-reduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटौती का एनसीआरएमएस ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटौती का एनसीआरएमएस ने जताया विरोध
Fri, 28 Dec 2018 01:59 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
ncrms jhansi
- फोटो : amarujala
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मजदूर संगठन की बैठक आरडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमेें जबरन रेलकर्मियों के वेतन से हो रही कटौती का विरोध जताया गया।
उन्होंने कहा कि रेलवे भुवनेश्वर में रेल कर्मचारियों के सदस्यता शुल्क व लेवी की कटौती 1 जनवरी 2019 से रोक दी गई है, जिसका पत्र भुवनेश्वर द्वारा जारी कर दिया गया है, किन्तु उत्तर मध्य रेलवे में इस पर चुप्पी प्रश्न चिन्ह लगा रही है। भारतीय रेलवे में यूनियनों की मान्यता के लिए वर्ष 2013 अप्रैल में चुनाव आयोजित हुए थे, जिसका कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। कार्यकाल के अनुरूप वर्ष 2019 अप्रैल में भारतीय रेल में पंजीकृत यूनियनों की मान्यता के लिये चुनाव संभावित है। रेल कर्मचारियों के वेतन पत्रक से सदस्यता शुल्क व लेवी का चंदा अविलंब 1 जनवरी 2019 से रोका जाना चाहिये। इस संबंध में संगठन के महामंत्री एसएस निरंजन ने पत्र महाप्रबन्धक को पत्र भी लिखा है। सभा में जाकिर हक अंसारी, शैलेष तिवारी, मोहम्मद जावेद, हुकुम चंद्र, शिशुकांत, श्याम सुंदर तिवारी, राम कुमार दुबे, केडी निरंजन, ज्ञान सिंह, सत्तार अहमद मौजूद रहे। संचालन प्रभात मिश्रा ने किया।