फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NCD cell close three Doctor OPD

एनसीडी सेल में तीन चिकित्सकों को मिली ओपीडी बंद

Mon, 02 Dec 2019 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
NCD cell close three Doctor OPD
एनसीडी सेल में बंद पड़ी ओपीडी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला अस्पताल में संचालित एनसीडी सेल में तीन चिकित्सकों की ओपीडी बंद रही। यहां आने वाले मरीज इलाज की आस में चिकित्सकों का पता पूछते रहे, इसके बाद बिना उपचार के ही लौट गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंसर, ह्दय रोग, मधुमेह और रक्तचाप के उपचार के लिए एनसीडी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत जिला अस्पताल में एनसीडी सेल की स्थापना की गई है, जिसमें रोगों के उपचार का प्रावधान है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन चिकित्सकों की तैनाती की गई है, लेकिन मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सोमवार को एनसीडी सेल में संचालित तीन चिकित्सकों की ओपीडी बंद मिली। इसमें सामान्य फिजीशियन चिकित्सक डॉ. नीलांजलि दुबे, सामान्य फिजीशियन डॉ. प्रियंका सिंह व चिकित्सक डॉ. अंबिका प्रसाद दुबे की ओपीडी बंद थी। ओपीडी बंद होने से मरीज चिकित्सकों का पता पूछते रहे, कुछ मरीज ओपीडी कक्षों के बाहर बैठकर डॉक्टरों के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन, डॉक्टरों के नहीं मिलने पर बिना उपचार के ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

एनसीडी सेल में तैनात चिकित्सक डॉ. प्रियंका सिंह अवकाश पर हैं। डॉ. अंबिका प्रसाद को सीसीयू में लगाया गया था और डॉ. नीलांजलि को सुबह के समय जेनेटिक वार्ड में लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अमित चतुर्वेदी, प्रभारी सीएमएस
जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed