फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   navratra ashtmi pujan jhansi

कन्याओं का किया पूजन, देवी मंदिरों में अष्टमी की आराधना

Mon, 07 Oct 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
navratra ashtmi pujan jhansi
मां दुर्गा महोत्सव पर हीरोज मैदान में सजी देवी मां की नो ‌मूर्तियां। अमर उजाला
कन्याओं का किया पूजन, देवी मंदिरों में अष्टमी की आराधना
विज्ञापन

झांसी। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को महानगर के सभी देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने जय मां अंबे के जयकारे लगाते हुए मां जगदंबा के दर्शन किए और उन्हें पोशाक तथा प्रसाद अर्पण किया। कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार दिए। वहीं पंडालों में भी मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता पंडालों में लगा रहा।
सुबह होते ही पंचकुइयां मंदिर, लहर गिर्द स्थित देवी मंदिर, लक्ष्मी गेट स्थित महाकाली मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, कैमासन, मैमासन मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु अष्टमी की पूजा और प्रसाद अर्पण के लिए उमड़ पडे़। कई श्रद्धालुओं ने पूजा में मां को पोशाक चढ़ाई और हवन में आहुतियां अर्पित की। इसके बाद कन्याओं की पूजा की और उन्हें भोजन कराकर आकर्षक उपहार प्रदान किए। इनमें स्कूल किट, खिलौने आदि रहे। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने जगह - जगह प्रसाद वितरण कराया।
विज्ञापन

इधर हीरापुरा नगरा में हीरापुरा युवा समिति नगरा की ओर से दुर्गा उत्सव पंडाल में मां का जगराता आयोजित हुआ। संगीत की मधुर धुनों पर गायकों ने मधुर भजन गाये। इस अवसर पर मनोज प्रभाकर, हरीश बाबू, योगेश नामदेव, बृजेश अहिरवार, छोटू सेन, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे। इधर एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अंबावाय की ओर से माता की चौकी और डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। मां दुर्गा के चित्र पर संस्थान के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार राय, मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव राय, डीन अकेडमिक अफेयर प्रो. एमई पुरुषोत्तमन नायडू ने पूजा की। इसके बाद गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन गाये। विद्यार्थियों ने डांडिया नाइट में उत्साह से हिस्सा लिया। इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्मिथा कैनिथ, सूर्य प्रकाश, प्रो. डॉ. अर्चना लाला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed