फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Naurang torch and fog pichkari colors will make your Holi special

नौरंग मशाल और फॉग पिचकारी के रंग आपकी होली को बनाएंगे खास

Sun, 13 Mar 2022 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Naurang torch and fog pichkari colors will make your Holi special
झांसी। होली को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इससे बाजार में होली के रंग दिखने लगे हैं। अबकी बार बाजार में बच्चों के लिए जहां स्पेशल फॉग पिचकारी और नौरंग मशाल नए रंगों के साथ आई है। वहीं, बड़ों के लिए स्पेशल वेजिटेबल, हर्बल और आर्गेनिक गुलाल भी सज गए हैं। गांधी रोड, सुभाषगंज, मानिक चौक और सीपरी बाजार के अलावा सदर बाजार में रंगों और पिचकारी की कई वैरायटी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

गांधी रोड के व्यापारी सनी जैन बताते हैं कि इस बार होली में रंग छोड़ने वाली मशाल और नौरंग पिचकारी 400 रुपये से लेकर 500 रुपये हैं। नौ रंगों का धुआं छोड़ने वाली पिचकारी 350 से लेकर 500 रुपये में उपलब्ध है। डोरेमॉन टैंक, यूनिकॉन टैंक, मिस्टर बीन और सब-वे सर्फर टैंक बच्चों की होली को खास बनाएंगे।
विज्ञापन

खुशबूदार अबीर-गुलाल 300 के 6 पीस स्पेशल पैकेज में हैं। इसके अलावा फॉग पिचकारी 350 और हर्बल गुलाल के डिजाइनर गिफ्ट पैक 400 रुपये में हैं।
व्यापारी बसंत गुप्ता बताते हैं कि इस बार बाजार में आर्गेनिक वाटर कलर लोगों को पसंद आएगा। इसके स्पेशल पैक 150 से 200 रुपये में उपलब्ध हैं। होली पर वेजिटेबल गुलाल भी मार्केट में आया है। व्यापारी संजय ने बताया कि खुशबूदार गुलाल मेहमानों के खूब पसंद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माचिस पटाखा जलाते ही निकलेगा रंग
झांसी। होली के बाजार में युवाओं के लिए इस बार माचिस पटाखा गुलाल खास होगा। इसके अलावा गुलाल बम, हर्बल गुलाल की लड़ी भी युवाओं को खूब पसंद आएगी। इस पटाखे और बम में आग लगाने से लाल, नीले, पीले और हरे रंग के गुलाल का धुआं निकलेगा। इसकी कीमत 100 रुपये में पांच पीस है।

बच्चों के लिए मुखौटे और बड़ों के लिए राजस्थानी पगड़ी आई
होली के हुड़दंग में बच्चों के लिए शेर, चीता, जोकर, डॉगी, प्रिंस और कार्टून वाले मुखौटे खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसके रेट 10 से 15 रुपये पीस हैं। इसके अलावा राजस्थानी पगड़ी 50 से 80 रुपये की है। वहीं मंलीगा कैप और डिजाइनर बाल 40 से 100 रुपये पीस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed